फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Rupee vs Dollar: Rupee got the strongest opening after nine years, are the days of rupee going to change now?

Rupee vs Dollar: नौ साल बाद रुपये की सबसे मजबूत ओपनिंग, जानें भारतीय मुद्रा के 'अच्छे दिन' का कारण?

Fri, 11 Nov 2022 10:34 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 11 Nov 2022 10:34 AM IST
सार

Rupee gets stronger versus Dollar: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रुपया 80.6888 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 81.8112 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले एक रुपये 10 पैसे की मजबूती के साथ खुला।

विज्ञापन
Rupee vs Dollar: Rupee got the strongest opening after nine years, are the days of rupee going to change now?
rupee - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रुपये में शुक्रवार को तेज उछाल आया है। रुपये में पिछले सत्रों में हुए नुकसान की रिकवरी हुई है। माना जा रहा है कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम होने के कारण डॉलर में गिरावट आई है और इससे रुपये को मजबूती मिली। शुक्रवार की सुबह के सेशन में भारतीय रुपया 80.75 रुपये प्रति डॉलर की दर से कारोबार करता नजर आया।

विज्ञापन


2013 के बाद सबसे अधिक मजबूती के साथ खुला रुपया  
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रुपया 80.6888 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 81.8112 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले एक रुपये 10 पैसे की मजबूती के साथ खुला। रुपये में पिछले नौ वर्षों में यह सबसे बड़ी ओपनिंग है। सितंबर 2013 के बाद रुपया शुक्रवार (11 नवंबर) को सबसे बड़ी बढ़त के साथ  खुला है और सात हफ्ते के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

डॉलर इंडेक्स के मुकाबले रुपये का निकटतम सपोर्ट लेवल 80.50 रुपये
शुरुआती सेशन में रुपया 80.6788 से 80.7525 रुपये की रेंज में कारोबार करता रहा और लगातार 81 रुपये प्रति डॉलर के नीचे बना रहा। बाजार के जानकारों के मुताबिक अमेरिकी डाॅलर ने 81.91 तक बढ़ने के बाद रुपये की बढ़त के लिए रास्ता साफ कर दिया है। डॉलर इंडेक्स के मुकाबले रुपये का निकटतम सपोर्ट लेवल 80.50 है जबकि मनोवैज्ञानिक स्तर 80 है। उम्मीद है कि शुक्रवार को पूरे दिन रुपया 80.25 से 81 के लेवल के बीच कारोबार करता रहेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में महंगाई घटने से ग्लोबल मार्केट में दिखी मजबूती

अमेरिका में अक्टूबर महीने के महंगाई के आंकड़े बाजार के अनुमान से कम रहे हैं, जिसके कारण ग्लोबल स्टॉक मार्केट में अच्छी मजबूती दिख रही है। डॉलर इंडेक्स पर भारी दबाव है और यह घटकर 108 के लेवल के नीचे आ गया है। इसी का नतीजा है कि आज रुपया डॉलर के मुकाबले 110  पैसे के उछाल के साथ खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed