{"_id":"5be52babbdec2269af6498e4","slug":"rupee-strong-against-dollar-by-35-paise-due-to-election-in-us-n-reduction-in-price-of-crude-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे हुआ मजबूत, अमेरिकी चुनाव और कच्चे तेल की कीमतों में कमी का असर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे हुआ मजबूत, अमेरिकी चुनाव और कच्चे तेल की कीमतों में कमी का असर
भाषा
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
INR vs Dollar
शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे की मजबूती के साथ 72.65 पर रहा।
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अमेरिका में मध्यावधि चुनाव और कच्चे तेल की कीमतों के कम होने से डॉलर के मुकाबले रुपया सुधरा है। बैंकों और निर्यातकों के डॉलर की बिकवाली और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से भी रुपया को समर्थन मिला है।
पिछले कारोबारी दिवस में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 73 पर बंद हुआ था।
मुद्रा विनिमय बाजार पर रुपया 72.68 पर खुला और जल्द ही कुल 35 पैसे मजबूत होकर यह 72.65 पर चल रहा है।