{"_id":"5c19e87abdec225729082b04","slug":"rupee-becomes-strong-in-comparison-to-dollar-rupee-becomes-69-94-in-trade-start-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में रुपया हुआ 69.94","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में रुपया हुआ 69.94
Wed, 19 Dec 2018 12:13 PM IST
Prashant preetam
भाषा
भाषा
Published by: Prashant preetam
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
rupee
रुपया में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है और शुरुआती कारोबार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले यह 50 पैसे की मजबूती के साथ 69.94 पर चल रहा है।
मुद्राकारोबारियों के अनुसार इसकी अहम वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी पूंजी का निवेश और निर्यातकों एवं बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली होना है।
इसके अलावा अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने का लाभ रुपये को मिला है।
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 112 पैसे की मजबूती के साथ 70.44 पर बंद हुआ। यह किसी एक दिन में पिछले पांच साल में रुपये में सबसे अच्छी बढ़त रही।
ब्रेंट कच्चा तेल 4.2 प्रतिशत गिरकर 57.07 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।