{"_id":"616742ed2707b8086211dfc5","slug":"retailer-organization-says-retail-sales-reached-95-percent-of-the-pre-covid-level-in-the-domestic-market-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"राई का दावा : घरेलू बाजार में सितंबर में खुदरा बिक्री कोविड पूर्व स्तर की 95 फीसदी पहुंची ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
राई का दावा : घरेलू बाजार में सितंबर में खुदरा बिक्री कोविड पूर्व स्तर की 95 फीसदी पहुंची
Thu, 14 Oct 2021 02:04 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:04 AM IST
सार
राई के सीईओ कुमार राजगोपालन ने बताया कि सितंबर 2019 की तुलना में खुदरा बिक्री महज 4 फीसदी कम रही। सबसे ज्यादा 33 फीसदी तेजी दक्षिण भारत में रही, जबकि पूर्वी क्षेत्र में 30 फीसदी, पश्चिमी क्षेत्र में 26 फीसदी और उत्तर भारत में 16 फीसदी बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन
retail sales
- फोटो : pixabay
विस्तार
खुदरा विक्रेताओं के संगठन (राई) ने बुधवार को दावा किया कि घरेलू बाजार में सितंबर में बिक्री कोविड पूर्व स्तर की 95 फीसदी पहुंच गई है, जबकि पिछले साल सितंबर के मुकाबले 26 फीसदी बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन
राई ने कहा, सितंबर, 2020 के मुकाबले 26 फीसदी तेजी
राई के सीईओ कुमार राजगोपालन ने बताया कि सितंबर 2019 की तुलना में खुदरा बिक्री महज 4 फीसदी कम रही। सबसे ज्यादा 33 फीसदी तेजी दक्षिण भारत में रही, जबकि पूर्वी क्षेत्र में 30 फीसदी, पश्चिमी क्षेत्र में 26 फीसदी और उत्तर भारत में 16 फीसदी बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन
त्योहारों से पहले सभी कारोबारी क्षेत्रों में बिक्री बढ़ती जा रही और अगले महीने यह कोविड पूर्व स्तर से आगे निकलने की उम्मीद है। होटल, रेस्तरां जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही, जबकि खेल के सामान, कपड़े व अन्य जरूरी उत्पादों की बिक्री में भी उछाल दिख रहा। दशहरा-दिवाली जैसे त्योहार बाजार को नई गति दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 महीने में 44 फीसदी बढ़ा सीमेंट उत्पादन
रियल एस्टेट क्षेत्र में सुधार और मकानों की बिक्री बढ़ने से पिछले पांच महीने में सीमेंट के उत्पादन में 44 फीसदी तेजी आई है। घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बुधवार को बताया कि अप्रैल-सितंबर, 2019 के मुकाबले भी सीमेंट उत्पादन 2 फीसदी बढ़कर 14.2 करोड़ टन रहा है। इक्रा ने चालू वित्तवर्ष में सीमेंट उत्पादन में 12 फीसदी इजाफे का अनुमान लगाया है, जो 33.2 करोड़ टन रह सकता है।