फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Reserve Banks monetary review meeting begins fear of increasing interest rates to control inflation

RBI: रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू, महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका

Mon, 05 Dec 2022 05:21 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 05 Dec 2022 05:21 PM IST
सार

केंद्रीय बैंक ने मई में अचानक रेपो दर में 0.40 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। इसके बाद तीन बार प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.50-0.50 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। इस समय रेपो दर 5.9 फीसदी है।

विज्ञापन
Reserve Banks monetary review meeting begins fear of increasing interest rates to control inflation
आरबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में 0.25-0.35 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। एमपीसी की बैठक सोमवार को शुरु हुई है।

विज्ञापन


हाल के दिनों में मुद्रास्फीति में नरमी और आर्थिक वृद्धि में कमी के संकेत दिखने लगे हैं, जिसके चलते उम्मीद है कि इस बार ब्याज दरों में सामान्य बढ़ोतरी होगी। मुद्रास्फीति जनवरी से ही आरबीआई के छह फीसदी के संतोषजनक स्तर के ऊपर बनी हुई है। 
विज्ञापन


आरबीआई ने मई में अचानक बढ़ाई थी रेपो दर
केंद्रीय बैंक ने मई में अचानक रेपो दर में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद तीन बार प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.50-0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस समय रेपो दर 5.9 फीसदी है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक के समापन पर बुधवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर नीति में दरों में कम बढ़ोतरी करेगा आरबीआई : एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट
वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा, हमें उम्मीद है कि आरबीआई दिसंबर नीति में दरों में कम बढ़ोतरी करेगा। ऐसा लगता है कि रेपो दर में 0.35 फीसद तक बढ़ोतरी होगी। हमारा मानना हैकि 6.25 फीसदी पर रेपो दर स्थिर हो जाएगी। इस रिपोर्ट को एसबीआई समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने लिखा है। 


फेडरल रिजर्व का अनुसरण कर सकती है एमपीसी
कई अन्य विशेषज्ञों ने भी दरों में 0.25-0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। एमपीसी घरेलू कारकों के अलावा अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का अनुसरण कर सकती है जिसने इस महीने के अंत में दरों में कुछ कम वृद्धि करने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed