{"_id":"61e04a1d70990347be0578b4","slug":"reliance-to-invest-about-rs-six-lakh-crore-in-gujarat-will-create-10-lakh-jobs-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reliance: गुजरात में 5.95 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा रिलायंस, 10 लाख रोजगार पैदा होगें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Reliance: गुजरात में 5.95 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा रिलायंस, 10 लाख रोजगार पैदा होगें
Thu, 13 Jan 2022 09:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 13 Jan 2022 09:21 PM IST
सार
रिलायंस लघु और मध्यम उद्यमों (एसएमई) की सहायता के लिए एक इको-सिस्टम विकसित करेगा और उद्यमियों को नई प्रौद्योगिकियों और इनोवेशंस को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिससे अक्षय ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन का बेहतर उपयोग हो सके।
विज्ञापन
रिलायंस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाइब्रेंट गुजरात समिट 2022 में गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने गुजरात सरकार के साथ कुल 5.95 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौते पर साइन किए। इन परियोजनाओं से राज्य में करीब 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। गुजरात को कार्बन मुक्त बनाने के लिए रिलायंस ने राज्य में 10 से 15 साल की अवधि में 100 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा संयंत्र और ग्रीन हाइड्रोजन इको-सिस्टम की स्थापना के लिए पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
रिलायंस लघु और मध्यम उद्यमों (एसएमई) की सहायता के लिए एक इको-सिस्टम विकसित करेगा और उद्यमियों को नई प्रौद्योगिकियों और इनोवेशंस को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिससे अक्षय ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन का बेहतर उपयोग हो सके। रिलायंस ने एक वक्तव्य में कहा है कि कंपनी की डीकार्बोनाइजेशन और ग्रीन इको-सिस्टम की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित है।
विज्ञापन
रिलायंस ने कच्छ, बनासकांठा और धोलेरा में 100 गीगावाट अक्षय ऊर्जा बिजली परियोजना के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है। कंपनी ने प्रशासन से कच्छ में 4.5 लाख एकड़ जमीन की मांग की है। रिलायंस इस एनर्जी प्रोजेक्ट में 60 हजार करोड़ का निवेश करेगी। इसके अलावा रिलायंस द्वारा मौजूदा परियोजनाओं और नए उपक्रमों में अगले 3 से 5 साल में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
रिलायंस ने 3 से 5 साल में जियो नेटवर्क को 5G में अपग्रेड करने के लिए 7,500 करोड़ रुपये और रिलायंस रिटेल में 5 साल में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का भी प्रस्ताव दिया है।