फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Reliance Retail invests $200 million in Dunzo know everything about it Latest News Update

Investment Announcement: रिलायंस रिटेल ने डंज़ो में किया 20 करोड़ डॉलर का निवेश, इस जानिए इसके बारे में सब कुछ

Thu, 06 Jan 2022 10:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Jan 2022 10:54 PM IST
सार

फंडिंग के अलावा डंज़ो और रिलायंस रिटेल आपस में कुछ व्यावसायिक साझेदारी भी करेंगी। डंज़ो रिलायंस रिटेल द्वारा संचालित रिटेल स्टोर्स के लिए हाइपरलोकल लॉजिस्टिक्स प्रदान करेगी। साथ ही जियोमार्ट के मर्चेंट नेटवर्क के लिए लास्ट माइल डिलीवरी की सुविधा भी देगी।

विज्ञापन
Reliance Retail invests $200 million in Dunzo know everything about it Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने भारत की प्रमुख क्विक कॉमर्स कंपनी डंज़ो में 20 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इस निवेश से सेक्टर में रिलायंस रिटेल की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है। रिलायंस रिटेल अब डंज़ो में 25.8 फीसदी हिस्सेदारी की मालिक होगी। डंज़ो को कुल 24 करोड़ डॉलर का निवेश मिला है।

विज्ञापन


इससे डंज़ो छोटे गोदामों का एक नेटवर्क तैयार करेगी, जिससे वस्तुओं की तत्काल डिलीवरी हो सके। साथ ही कंपनी बी-2-बी बिजनेस के विस्तार पर भी फोकस करेगी। कंपनी की सेवाएं अभी 7 मैट्रो शहरों में उपलब्ध है जिसे जल्द ही 15 शहरों में विस्तारित किया जाएगा। 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाले ‘क्विक कॉमर्स कैटेगरी’ बाजार में डंज़ो मार्केट लीडर है। हाल में कंपनी ने बंगलुरु में अपनी सेवाएं शुरू की हैं। कंपनी का फोकस 15-20 मिनट में फल और सब्जियों  की होम डिलीवरी पर है।
विज्ञापन


फंडिंग के अलावा डंज़ो और रिलायंस रिटेल आपस में कुछ व्यावसायिक साझेदारी भी करेंगी। डंज़ो रिलायंस रिटेल द्वारा संचालित रिटेल स्टोर्स के लिए हाइपरलोकल लॉजिस्टिक्स प्रदान करेगी। साथ ही जियोमार्ट के मर्चेंट नेटवर्क के लिए लास्ट माइल डिलीवरी की सुविधा भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश पर बोलते हुए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “हम ऑनलाइन उपभोग पैटर्न में बदलाव देख रहे हैं और डंज़ो ने इस सेक्टर में हमें काफी प्रभावित किया है। डंज़ो के साथ साझेदारी से हम रिलायंस रिटेल के उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाएं दे सकेंगे और रिलायंस रिटेल स्टोर्स से उत्पादों की तेज डिलीवरी से ग्राहकों को नया अनुभव दे सकेंगे। हमारे साथ जुड़े व्यापारियों को भी डंज़ो के हाइपरलोकल डिलीवरी नेटवर्क से मदद मिलेगी।”


डंज़ो के सीईओ और सह-संस्थापक कबीर विश्वास ने कहा, “हमारी स्थापना के बाद से ही हम एक बेजोड़ ग्राहक अनुभव प्रदान करने की कोशिश करते रहे हैं और यह फंडिंग राउंड हमारे दृष्टिकोण का एक शानदार सत्यापन है। रिलायंस रिटेल के इस निवेश के साथ हमारे पास एक दीर्घकालिक साझेदार होगा जिसके साथ हम तेजी से विकास कर सकेंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed