फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Reliance Industries rights issue shares to list on June 15 in share Market

सोमवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होगा रिलायंस का राइट्स इश्यू शेयर

Fri, 12 Jun 2020 04:52 PM IST
Rohit Ojha बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 12 Jun 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Reliance Industries rights issue shares to list on June 15 in share Market
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड - फोटो : अमर उजाला

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के राइट्स इश्यू शेयर सोमवार को शेयर बाजारों मे सूचीबद्ध होंगे। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुसार 15 जून से रिलायंस के राइट्स इश्यू शेयरों का कारोबार शुरू हो जाएगा। आरआईएल के शेयरों से अलग यह राइट्स इश्यू के शेयर रिलायंसपीपी के नाम से शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होंगे। इसके लिए एक अलग आईएसआईएन नंबर आईएन 9002 ए 01024 जारी किया गया है।   

विज्ञापन

 
रिलायंस राइट्स एंटाइटलमेंट इश्यू शेयरों में कारोबार के दौरान निवेशकों ने खूब चांदी काटी थी। बाजार विश्लेषक आंशिक रूप से भुगतान किए गए राइट्स इश्यू शेयरों में सोमवार को भी तेजी की उम्मीद कर रहे हैं। राइट्स इश्यू पेशकश में रिलायंस ने आवेदन के साथ पहली किश्त में केवल 25 फीसदी राशि  ही मांगी थी। इस हिसाब से अगर आंशिक भुगतान किए गए शेयर का बाजार भाव, पूर्ण भुगतान वाले शेयर के 25 फीसदी से ज्यादा है तो इसका मतलब एक ही है कि निवेशक आंशिक भुगतान शेयरों पर अधिक प्रीमियम चुकाने को तैयार हैं।

विज्ञापन

रिलायंस के राइट्स इश्यू को चौतरफा समर्थन

कुछ विशेषज्ञ और मीडिया रिपोर्ट में आंशिक भुगतान शेयर के 630 से 750 रुपये के बीच कारोबार करने का अनुमान है। राइट्स इश्यू के तहत शेयरधारकों को रिलायंस ने 15 शेयरों पर एक शेयर आवंटित किया है। 10 रुपये फेसमूल्य के शेयर का दाम 1247 रुपये प्रीमियम के साथ 1257 रुपये रखा गया है। आवेदन पत्र के साथ शेयरधारकों को 25 फीसदी यानी 314.25 रुपये चुकाने थे। बाकी बची रकम दो किश्तों में अगले वर्ष मई में पहली 25 प्रतिशत अर्थात 314.25 रुपये और बाकी बची 50 फीसदी रकम 628.50 रुपये नंवबर में अदा करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 10 वर्षों में दुनिया के सबसे बड़े गैर वित्तीय संस्थान राइट्स इश्यू से रिलायंस ने 53,124 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की योजना बनाई थी। रिलायंस के राइट्स इश्यू को चौतरफा समर्थन मिला और यह इश्यू 159 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ। कोरोना काल में भी कंपनी को 84 हजार करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। इश्यू 20 मई से तीन जून तक खुला था और 15 जून को इसे बाजारों में कारोबार के लिए सूचीबद्ध किया जा रहा है।


कोविड -19 के कारण उत्पन्न आर्थिक मंदी के बावजूद विदेशी बंदोबस्ती निवेशकों (एफपीआई) ने रिलायंस में खासी दिलचस्पी दिखाई। इस वर्ष मार्च के अंत में एफपीआई की संख्या जहां 1318 थी वहीं 11 जून, 2020 को यह बढ़कर 1395 हो गई। एफपीआई का निवेश भी 23.48 प्रतिशत से बढ़कर 24.15 प्रतिशत हो गया। राइट्स इश्यू के तहत शेयरों का आवंटन गुरुवार को ही संपन्न हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed