फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Reliance AGM 2019 Live: Mukesh Ambani announces

Jio बनी देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी, हर महीने एक करोड़ ग्राहक जोड़ रही है: मुकेश अंबानी

Mon, 12 Aug 2019 12:42 PM IST
Bani Kalra बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 12 Aug 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Reliance AGM 2019 Live: Mukesh Ambani announces
Reliance AGM 2019 Live - फोटो : Social

Reliance Industries की 42वीं AGM मीटिंग को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी संबोधित कर रहे हैं। मुकेश अंबानी ने बताया कि Jio ने 34 करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा करते हुए दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती डिजिटल सर्विस कंपनी बन गई है। हम देश के सबसे बड़े टैक्सपेयर हैं और 12191 करोड़ रुपए रुपए टैक्स चुकाया है।

विज्ञापन

5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का रखा लक्ष्य

  • मुकेश अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य रखा है। कुछ सेक्टर में स्लोडाउन अस्थायी है लेकिन यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

  • केमिकल और ऑयल बिजनेस के जरिये हम जीवन स्तर में सुधार की क्षमता रखते हैं

  • पेट्रोलियम रिटेलिंग बिजनेस में बीपी के साथ जॉइंट वेंचर किया है।

  • सऊदी अरामको 75 अरब डॉलर का निवेश रिलायंस इंडस्ट्री में करेगी। जोकि देश में सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने एक करोड़ नए ग्राहक जोड़ रही है Jio

  • इस साल पांच सितंबर को Jio को भारत में तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। कंपनी को शुरू करने का विजन डिजिटिल लाइफ कनेक्टिविटी था। Jio ने भारत को डेटा शाइनिंग ब्राइट बनाया।

  • रिलायंस रिटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी से चार गुना बड़ी है। उम्मीद है 2030 तक भारत 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वाला देश बन जायेगा।

  • मुकेश के मुताबिक Jio हर महीने एक करोड़ नए ग्राहक जोड़ रही है। और इसी के साथ यह दुनिया की दूसरी बड़ी ऑपरेटर कंपनी और देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी है।

  •  Jio के जरिए रेवेन्यू के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स, होम ब्रॉडबैंड सर्विस, एंटरप्राइजेज सर्विस और ब्रॉडबैंड फॉर स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस पर फोकस किया जायेगा।

  • इंटरनेट ऑफ थिंग्स प्लेटफॉर्म 1 जनवरी 2020 से उपलब्ध होगा। Jio गीगा फाइबर नेटवर्क को अगले 12 महीने में पूरा करने की उम्मीद है।

  • Jio गीगा फाइबर ट्रायल वाले ग्राहक हर महीने 100 जीबी Data इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • ऑप्टिक फाइबर और इन्फ्रास्ट्रक्चर में Jio ने अब तक 3.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है।

विज्ञापन

जानें क्या है Jio गीगाफाइबर ?

Jio गीगाफाइबर  को 5 लाख घरों तक ट्रायल के तौर पर पहुंचाया। इसके जरिए ग्राहक आप अल्ट्रा-फास्ट हाई डिफिनिशन ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, वर्चुअल असिस्टेंस जैसी नई टेक्नोलॉजी से जुड़ सकेंगे। इसके तहत देश में छोटे-बड़े 1100 शहरों को कनेक्ट किया जाएगा। इतना ही नहीं इस सर्विस के जरिये राउटर, सेट टॉप बॉक्स और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस की सुविधा भी मिलेगी। इस सर्विस को इंस्टाल करने में सिर्फ एक घंटे का समय लगेगा। इतना ही नहीं इंस्टाल करने के आपका घर हाई टेक बन जायेगा और आप अपने पूरे घर को कंट्रोल भी कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि इस सर्विस में बेस्ट एजुकेशनल कंटेंट को शामिल किया जायेगा जिससे बच्चे बिना टीचर की मदद से पढ़ाई कर पाएंगे। इतना ही नहीं दूर बैठा डॉक्टर भी अपने मरीज का इलाज आसानी से कर पायेगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed