फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   recovery in Indian economy will take long time says reports corona and lockdown impact

भारतीय अर्थव्यवस्था में हल्का सुधार लेकिन करना होगा लंबा इंतजार - रिपोर्ट

Sun, 18 Oct 2020 12:30 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 18 Oct 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
recovery in Indian economy will take long time says reports corona and lockdown impact
अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

कोरोना और लंबे समय तक चले लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है, ये पहले से काफी कमजोर हो गई। हालांकि अनलॉक के जरिए धीरे-धीरे आर्थिक सुधार होते नजर आ रहे हैं लेकिन पूरी तरह से पटरी पर अर्थव्यवस्था को दौड़ने में थोड़ा समय लगेगा।

विज्ञापन



हालांकि दुनियाभर की रेटिंग एजेंसियां देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक रिपोर्ट पेश करने लगी हैं, लेकिन असल में अगर बाजार की हालत देखी जाए तो सुधार के जितने भी संकेत मिले हैं, वो कमजोर ही लगेंगे। ब्रिकवर्क रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन की वजह से छह महीने में सामने आई दिक्कतों के बाद अर्थव्यवस्था के लिए कुछ अच्छी खबरे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में ऐसा अनुमान लगाया गया है कि अगर सरकार ने अर्थव्यवस्था से निपटने के लिए तत्काल कोई कदम नहीं उठाया तो सितंबर तिमाही में 13.5 फीसदी और चालू वित्त वर्ष में करीब 9.5 फीसदी की गिरावट आ सकती है। रेटिंग एजेंसी इक्रा की रिपोर्ट के मनरेगा और पीएम किसान जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकारी सहायता में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पीएमआई इंडेक्स में तेज सुधार देखने को मिला है, यह सूचकांक अगस्त में 52 था, जो सितंबर में 56.8 पर पहुंच गया। यह आठ साल की सबसे बड़ी तेजी है। वहीं जीएसटी कलेक्शन पिछले साल की तुलना सितंबर की तुलना में 3.8 फीसदी से बढ़कर 95,480 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 

वहीं पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 31 फीसदी का इजाफा देखा गया है। वहीं रेलवे माल ढुलाई में 15 फीसदी की तेजी आई है। छह महीने के बाद वस्तुओं के निर्यात में भी 5.3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट की माने तो इस साल ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी आ सकती है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि बेहतर मानसून और खरीफ फसल की अच्छी पैदावार से कृषि कारोबार की धारणा काफी अच्छी बनी हुई है। सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने की ओर कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed