{"_id":"5f52e6b98ebc3e6a0533b23f","slug":"rbi-will-provide-loans-to-startups-on-priority-up-to-50-crore-rupees-loans-will-be-given-to-startups-from-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप को प्राथमिकता से कर्ज दिलाएगा RBI, 50 करोड़ रुपये तक का बैंकों से मिलेगा कर्ज","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
स्टार्टअप को प्राथमिकता से कर्ज दिलाएगा RBI, 50 करोड़ रुपये तक का बैंकों से मिलेगा कर्ज
Sat, 05 Sep 2020 06:45 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई ने प्राथमिक क्षेत्र कर्ज (पीएसएल) का दायरा बढ़ाते हुए इसमें स्टार्टअप्स को भी शामिल किया है। इसके तहत स्टार्टअप को बैंकों से 50 करोड़ रुपये तक का कर्ज दिलाया जाएगा। बढ़े दायरे में जो नई श्रेणियां जोड़ी गई हैं, उनमें किसानों को सौर और कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्रों की स्थापना के लिए भी कर्ज देना शामिल है।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने बढ़ाया प्राथमिक क्षेत्र कर्ज का दायरा
आरबीआई ने शुक्रवार को कहा, पीएसएल दिशा-निर्देशों की व्यापक समीक्षा के बाद इसे उभरती राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुकूल संशोधित किया गया है। सभी हितधारकों से विमर्श के बाद अब समावेशी विकास पर ज्यादा ध्यान होगा। वंचित क्षेत्रों तक कर्ज की पहुंच को बेहतर किया जा सकेगा। छोटे एवं सीमांत किसानों एवं समाज के कमजोर वर्गों को अधिक कर्ज दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने कहा, नए नियमों में प्राथमिकता क्षेत्र कर्ज के प्रवाह में क्षेत्रीय असमानता के मुद्दे भी सुलझाने के प्रयास किए गए हैं। ‘चयनित जिलों’ के लिए अधिक छूट दी गई है। इसके अलावा, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीसी) के लिए अधिक कर्ज की सीमा तय की गई है। अक्षय ऊर्जा, स्वास्थ्य ढांचे (आयुष्मान भारत के तहत परियोजनाओं सहित) के लिए कर्ज सीमा दोगुनी की गई है।
विज्ञापन
फिनटेक है बैंकिंग-भुगतान प्रणाली का भविष्य : एसबीआई
एसबीआई के एमडी अश्वनी भाटिया ने शुक्रवार को कहा, फिनटेक भारतीय बैंकिंग एवं भुगतान प्रणाली का भविष्य है। एसबीआई का उदाहरण देते हुए कहा कि अब 91 फीसदी काम डिजिटली हो रहे हैं और ये बढ़कर 100 फीसदी हो जाएंगे, जबकि 35 साल पहले ऐसा सोचना संभव नहीं था। भारतीय उद्योग परिसंघ के कार्यक्रम में भाटिया ने कहा, स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ने वाली है। आने वाले समय में यूरोप एवं अन्य देशों की तरह भारत में भी शाखाएं सिर्फ वितरण केंद्र के रूप में काम करेंगी। बंधन बैंक के एमडी चंद्रशेखर घोष ने कहा कि फिनटेक के ऐसे फायदे हैं, जो बैंक से नहीं मिल सकते और इसका उल्टा भी सही है। दोनों के तालमेल से ग्राहकों को सबसे बेहतर मूल्य मिलेगा।