{"_id":"5f512218642bd36428752e08","slug":"rbi-says-aditya-birla-idea-payments-bank-ceased-to-be-banking-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक अब बैंकिंग कंपनी नहीं, दर्जा समाप्त: आरबीआई","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक अब बैंकिंग कंपनी नहीं, दर्जा समाप्त: आरबीआई
Thu, 03 Sep 2020 10:34 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
RBI
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक का बैकिंग नियमन अधिनियम के तहत बैंकिंग कंपनी का दर्जा समाप्त हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पिछले साल नवंबर में रिजर्व बैंक ने कहा था कि आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक के स्वैच्छिक तौर पर कारोबार समाप्त करने के आवेदन के बाद यह परिसमापन की दिशा में बढेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने एक अधिसूचना में कहा, 'बैंकिंग नियमन अधिनियम 1949 के तहत आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक अब बैंकिेग कंपनी के रूप में समाप्त हो गयी है। यह व्यवस्था 28 जुलाई 2020 से प्रभाव में आ गई है।'
विज्ञापन
पिछले साल जुलाई में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने शेयर बाजार को आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक का परिचालन बंद करने की सूचना दी थी। इसकी वजह कंपनी के कारोबार का अनिश्चित परिस्थितियों का शिकार होना बतायी गई, जिसने उसके आर्थिक मॉडल को अव्यवहारिक बना दिया।
विज्ञापन
आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक को अप्रैल 2017 में रिजर्व बैंक से बैंकिेग कंपनी के तौर पर काम करने का लाइसेंस मिला था। इसने 22 फरवरी 2018 को अपना परिचालन शुरू किया था। आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 51 प्रतिशत और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।