{"_id":"5f7bc5af7bf6ef143133551f","slug":"rbi-said-the-foreign-debt-of-indian-companies-declined-by-47-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कंपनियों के विदेशी कर्ज में 47 फीसदी की आई गिरावट : आरबीआई","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
भारतीय कंपनियों के विदेशी कर्ज में 47 फीसदी की आई गिरावट : आरबीआई
Tue, 06 Oct 2020 06:47 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 06 Oct 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
RBI
- फोटो : फाइल फोटो
रिजर्व बैंक ने सोमवार को बताया कि भारतीय कंपनियों के विदेशी कर्ज में बड़ी गिरावट आई है। अगस्त में विदेशी कर्ज 47 फीसदी गिरकर 12.82 हजार करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
आरबीआई के अनुसार, अगस्त 2019 में घरेलू कंपनियों ने 24.33 हजार करोड़ रुपये का विदेशी कर्ज लिया था।
आरबीआई के अनुसार, अगस्त 2019 में घरेलू कंपनियों ने 24.33 हजार करोड़ रुपये का विदेशी कर्ज लिया था। इस साल अगस्त में लिए गए कुल कर्ज में से 11.79 हजार करोड़ रुपये बाहरी वाणिज्यिक कर्ज के रूप में जुटाए जबकि 1,066 करोड़ रुपये मसाला बांड के रूप में लिए हैं।
विज्ञापन
आरबीआई ने बताया कि घरेलू कंपनियों ने ऑटोमेटिक रूट से 11.49 हजार करोड़ का कर्ज लिया जबकि 263 करोड़ की राशि अनुमति के जरिये जुटाई है। विदेशी कर्ज जुटाने वाली कंपनियों में रसायन उत्पाद निर्माता रिलायंस सिबर, विजयपुरा टॉलवे, चाइना स्टील कॉरपोरेशन इंडिया, बीएमडब्ल्यू इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज, बिरला कार्बन इंडिया, सुजलॉन एनर्जी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन