{"_id":"5c9a957fbdec2213f8016844","slug":"rbi-instructions-to-keep-bank-branches-open-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई का सर्कुलर, बैंक शाखाओं को रविवार को खुला रखने का निर्देश","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आरबीआई का सर्कुलर, बैंक शाखाओं को रविवार को खुला रखने का निर्देश
Wed, 27 Mar 2019 02:41 AM IST
गौरव द्विवेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
RBI Logo
रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सरकारी लेनदेन करने वाले सभी बैंक शाखाओं को 31 मार्च को खोलने के निर्देश दिए हैं। आरबीआई ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है। दरअसल, मौजूदा वित्त वर्ष का आखिरी दिन 31 मार्च है और इस दिन रविवार पड़ रहा है।
विज्ञापन
सर्कुलर के मुताबिक, भारत सरकार ने कहा है कि सरकारी प्राप्तियों और भुगतान के लिए 31 मार्च 2019 को उसके सभी पे एंड एकाउंट कार्यालय खुले रहेंगे। इस लिहाज से सभी एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि सरकारी व्यवसाय करने वाली उनकी सभी शाखाओं को रविवार 31 मार्च 2019 को खुला रखा जाए।
विज्ञापन
सभी एजेंसी बैंकों की शाखाओं को 30 मार्च 2019 को शाम आठ बजे तक और 31 मार्च 2019 को शाम 6 बजे तक खुला रखा जाए। आरटीजीएस और एनईएफटी सहित सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन भी 30 और 31 मार्च 2019 को बढ़े समय तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन