फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   railways plan to charge more money for lower berth seats

त्योहारी सीजन में निचली बर्थ का ज्यादा दाम वसूलेगा रेलवे

Wed, 17 Jan 2018 01:23 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Jan 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
railways plan to charge more money for lower berth seats
railway
किराया समीक्षा समिति की सिफारिशों को यदि रेलवे बोर्ड मंजूरी दे देता है तो त्योहारों के मौसम में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को निचले बर्थ के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। समिति ने सोमवार को बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन


हर ट्रेन में लागू होगा फ्लेक्सी किराया सिस्टम
सूत्रों ने बताया है कि प्रीमियम ट्रेनों में फ्लेक्सी किराया व्यवस्था की समीक्षा करने वाली समिति ने एयरलाइंस और होटलों के बदलते किराये की तर्ज पर ट्रेनों में भी किराया मॉडल लागू करने का सुझाव दिया है। सूत्रों का कहना है कि विमान में अगली कतार की सीट के लिए जैसे विमान यात्रियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है वैसे ही रेल यात्रियों को भी मनपसंद सीट के लिए ज्यादा कीमत देनी चाहिए। 
विज्ञापन


इनको मिल सकती है छूट
समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि एक समान किराये की जगह रेलवे को त्योहारी सीजन में किराया बढ़ा देना चाहिए और सामान्य दिनों में घटा देना चाहिए। समिति ने कहा है कि असुविधाजनक समय जैसे रात 12:00 बजे या सुबह 4:00 और दिन के एक बजे या शाम 5:00 बजे पहुंचने वाली ट्रेनों के लिए यात्रियों को छूट दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति में रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अलावा, नीति आयोग के सलाहकार रविंदर गोयल, एयर इंडिया के कार्यकारी निदेशक मीनाक्षी मलिक, प्रोफेसर एस सरीन और ली मेरीडियन होटल के राजस्व निदेशक इति मनी भी शामिल थे।

कमेटी में कौन-कौन शामिल 

railways plan to charge more money for lower berth seats
इस कमेटी में रेलवे बोर्ड के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा नीति आयोग एडवाइजर रविंद्र गोयल, एयर इंडिया की एग्‍जक्‍यूटिव डायरेक्‍टर  (रेवेन्‍यू मैनेजमेंट ) मीनाक्षी मलिक, प्रोफेसर एस श्रीराम और दिल्‍ली के मेरीडीयन होटल के अधिकारी भी इस कमिटी में शामिल हैं। रेलवे बोर्ड को इस कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सोमवार को सौंप दी। 

बिजी रुट्स पर भी मुश्किलें 
इसके अलावा कमिटी ने बिजी रूट्स पर लोकप्रिय ट्रेनों के किराए में भी बढ़ोतरी की सिफारिश की है। यानी जिन रुट्स पर ज्‍यादा आवागमन लगा रहता है उन पर किराये का बोझ बढ़ेगा। बिजी रुट्स में बिहार और यूपी के रुट्स आते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed