फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   products which comes under 12 to 28 percent in gst

GST: शेव करना भी हो जाएगा महंगा, रोजमर्रा की चीजों पर ऐसे पड़ेगा असर

Tue, 27 Jun 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 27 Jun 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
products which comes under 12 to 28 percent in gst
- फोटो : Getty Images
1 जुलाई से लागू होने वाले गुड्स एंड सर्विस टैक्स से उन चीजों के दाम बढ़ जाएंगे, जिनका इस्तेमाल हम और आप जैसे लोग रोजाना करते हैं। इनमें  टूथपेस्ट, कॉर्नफ्लेक्स से लेकर के शेविंग क्रीम, शैम्पू पर 12 से 28 फीसदी तक का टैक्स लगाया है। इससे महीने का बजट बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि इनका इस्तेमाल प्रत्येक आदमी करता है। 
विज्ञापन


इन पर लगेगा 12 फीसदी टैक्स
फ्रोजन मीट प्रोडक्ट, बटर, चीज़, घी, पैकेट में बिकने वाले ड्राई फ्रूट्स, जूस, नमकीन भुजिया, दंत मंजन, टमाटर सॉस शामिल हैं। 

इन पर लगेगा 18 फीसदी टैक्स
बिस्किट, रिफाइंड चीनी, पास्ता, कॉर्नफ्लेक्स, केक और पेस्ट्रीज, फ्रोजन सब्जियां, जैम, सूप, आइसक्रीम, मिनरल वॉटर, टिश्यू पेपर, पैकेट में बिकने वाले सब्जियों के पेस्ट शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन पर लगेगा 28 फीसदी टैक्स
शेविंग क्रीम, डियोडरेंट, ऑफ्टर शेव लोशन, शैम्पू, बालों में लगाने वाली डाई, शेविंग मशीन, चॉकलेट युक्त वेफर्स, मोटर साइकिल शामिल हैं।
 

होटलों को दी राहत

products which comes under 12 to 28 percent in gst
hotel - फोटो : अमर उजाला
जेटली ने होटलों पर जीएसटी की दो दरों का ऐलान किया है। अरुण जेटली ने कहा कि जिन होटलों के कमरों का किराया 7500 तक है, उनपर 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा। 7500 रुपए से अधिक के बिल पर 28 फीसदी जीएसटी चुकाना पड़ेगा।

किसानों पर पड़ी मार
सरकार ने सभी किस्म के टायरों और ट्यूब के लिए 28 फीसदी की अधिकतम दर तय की गई है।चाहे टायर व ट्यूब का उपयोग कार में हो रहा हो, ट्रैक्टर या ट्रैक्टर ट्रॉली में हो रहा हो या बैलगाड़ी-भैंसा बुग्गी में हो रहा हो, जीएसटी में सब के लिए एक ही दर है। हालांकि अभी जो राज्यों में वैट की व्यवस्था चल रही है, उसमें कार के टायर और ट्रैक्टर के टायर पर कर की दरों में अंतर है।

बैलगाड़ी या भैंसा बुग्गी के टायर और ट्यूब पर तो उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा जैसे राज्यों में वैट की दर शून्य है तो कुछ राज्यों में पांच फीसदी तक है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed