{"_id":"5ae165464f1c1b54098b6851","slug":"prices-of-petrol-and-diesel-will-increase-more-in-upcoming-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल कीमतों में अभी और लगेगी आग, वृद्धि का भारत पर पड़ेगा यह असर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
पेट्रोल-डीजल कीमतों में अभी और लगेगी आग, वृद्धि का भारत पर पड़ेगा यह असर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल की कीमत में अभी और आग लगने वाली है, क्योंकि कच्चे तेल तथा अन्य ईंधन कमोडिटी की वैश्विक कीमतों में इस साल भारी वृद्धि दर्ज की जाने वाली है। विश्व बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा कि तेल, प्राकृतिक गैस और कोयले जैसी ऊर्जा कमोडिटी की कीमतें इस साल 20 फीसदी बढ़ सकती हैं। ऊर्जा कीमतों में होने वाली इस वृद्धि का भारत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, क्योंकि भारत प्रमुख ऊर्जा कमोडिटी के आयात पर अत्यधिक निर्भर है।
विज्ञापन
विश्व बैंक ने अप्रैल कमोडिटी मार्केट्स आउटलुक में कहा कि 2018 में तेल कीमतें औसत 65 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद है। 2017 में यह औसत 53 डॉलर प्रति बैरल पर थी। इस वृद्धि में उपभोक्ता मांग बढ़ने और तेल उत्पादकों द्वारा उत्पादन घटाने का प्रमुख योगदान रहेगा। विश्व बैंक ने कहा कि 2019 में भी तेल की औसत कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक 2018 की पहली तिमाही में वैश्विक तेल खपत 1.6 फीसदी की अनुमानित दर से बढ़ी। भारत में यह खपत इस दौरान 11 फीसदी बढ़ी।
विज्ञापन
- 20 बढ़ सकती है ऊर्जा कमोडिटी की कीमत इस साल
- 65 डॉलर प्रति बैरल रह सकती है औसत तेल कीमत इस साल
- 53 डॉलर प्रति बैरल थी औसत तेल कीमत गत साल
- 65 डॉलर प्रति बैरल रहेगी 2019 में भी औसत कीमत
- 11 फीसदी बढ़ी तेल खपत भारत में 2018 की प्रथम तिमाही में
रिपोर्ट में कहा गया है कि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कोयले की वैश्विक कीमतें 2018 की प्रथम तिमाही में चार फीसदी बढ़ीं। 2017 में यह 34 फीसदी बढ़ी थी। इस वृद्धि में शीत लहर के चलते चीन में खपत में हुई भारी बढ़ोतरी, भंडार में कमी और उत्पादन कटौती का अहम योगदान रहा। कई यूरोपीय देश अगले एक दशक में कोयले की खपत समाप्त करना चाहते हैं। भारत में हालांकि इस दौरान कोयले की खपत सर्वकालिक रिकॉर्ड पर पहुंच जाने का अनुमान है। कोयले की कीमत 2018 में प्रति टन 85 डॉलर औसत रह सकती है, जो 2017 के मुकाबले कुछ कम है, क्योंकि इस दौरान कोयला भंडार में हुई गिरावट की भरपाई हो गई और खपत में कटौती हुई। एजेंसी
विज्ञापन
पेट्रोल-डाजल कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर
देश में इन दिनों पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड उच्च स्तर के पास पहुंच गई है, जबकि डीजल सर्वकालिक उच्च स्तर पर बिक रहा है। इंडियन ऑयल कारपारेशन की ताजा मूल्य सूची के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल मूल्य प्रति लीटर 74.63 रुपये था, जो गत पांच साल का ऊपरी स्तर है। डीजल मूल्य प्रति लीटर 65.93 रुपये था, जो सर्वकालिक उच्च स्तर है। इससे एक दिन पहले भी दोनों ईंधनों की यही कीमतें थीं।