{"_id":"60bd939841048114465f2d26","slug":"preparation-for-implementation-of-labor-codes-pf-liability-of-companies-will-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम संहिताओं को लागू करने की तैयारी : कंपनियों की पीएफ देनदारी बढ़ेगी, कर्मचारियों का वेतन होगा कम","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
श्रम संहिताओं को लागू करने की तैयारी : कंपनियों की पीएफ देनदारी बढ़ेगी, कर्मचारियों का वेतन होगा कम
Mon, 07 Jun 2021 09:03 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:03 AM IST
सार
- श्रम मंत्रालय ने एक अप्रैल से औद्योगिक संबंध, मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य सुरक्षा और काम करने की स्थिति पर चार कोड लागू करने की परिकल्पना की थी। ये चार श्रम कोड 44 केंद्रीय श्रम कानूनों को युक्तिसंगत बनाएंगे।
विज्ञापन
पीएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र अब श्रम कानूनों के कार्यान्वयन में आगे बढ़ते हुए कुछ महीनों में चार श्रम संहिताएं लागू कर सकता है, जिससे कर्मचारियों के घर ले जाने के वेतन (टेक होम) में कमी आएगी व भविष्य के लिए आय बेहतर होगी और कंपनियों की पीएफ देनदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, कई प्रमुख राज्यों ने चार संहिताओं के तहत नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया। कुछ राज्य इन कानूनों के कार्यान्वयन के लिए नियमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। केंद्र सरकार इन संहिताओं के तहत नियमों को मजबूत बनाने को राज्यों के लिए हमेशा के लिए इंतजार नहीं कर सकती है। इसलिए इन्हें लागू करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
श्रम मंत्रालय ने एक अप्रैल से औद्योगिक संबंध, मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य सुरक्षा और काम करने की स्थिति पर चार कोड लागू करने की परिकल्पना की थी। ये चार श्रम कोड 44 केंद्रीय श्रम कानूनों को युक्तिसंगत बनाएंगे। मंत्रालय ने चार संहिताओं के तहत नियमों को अंतिम रूप भी दिया था। लेकिन इन्हें लागू नहीं किया जा सका, क्योंकि कई राज्य अपने अधिकार क्षेत्र में इन संहिताओं के तहत नियमों को अधिसूचित करने की स्थिति में नहीं थे।
विज्ञापन