फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PMC Bank scam main accused Daljit Singh arrested from Raxaul Border in Bihar was trying to flee to Nepal news and updates

पीएमसी बैंक घोटाला: बिहार से नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था मुख्य आरोपी, रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस ने दबोचा

Thu, 03 Feb 2022 08:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 03 Feb 2022 08:55 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दलजीत रक्सौल के एक होटल में ही परिवार के साथ ठहरा हुआ था। उसकी योजना परिवार के साथ निजी वाहन में सवार होकर नेपाल भागने की थी। 

विज्ञापन
PMC Bank scam main accused Daljit Singh arrested from Raxaul Border in Bihar was trying to flee to Nepal news and updates
पीएमसी बैंक - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी दलजीत सिंह को बिहार से नेपाल भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि दलजीत ने नेपाल पहुंचने के लिए रक्सौल बॉर्डर का रुख किया था। वह नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पीएमसी बैंक में हुए 4,355 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला 2019 में उजागर हुआ था। तब इस घोटाले में बैंक के कई और अधिकारियों का नाम भी सामने आया था। 

विज्ञापन


इमिग्रेएशन विभाग के मुताबिक, बुधवार रात को नेपाल सीमा पर कार से पहुंचा तो टीम ने पूछताछ की। उसके पास काठमांडो से कनाडा की फ्लाइट टिकट बरामद हुई। विभाग ने वीसा जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया। बाद में रक्सौल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम रक्सौल रवाना हो चुकी है। दलजीत को मुंबई लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने घोटाले के मामले दलजीत समेत 10 पूर्व निदेशकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। बता दें कि सितंबर, 2019 में पीएमसी बैंक का घोटाला सामने आया था। तब बैंक ने करोड़ों रुपये का लोन एक दिवालिया कंपनी एचडीआईएल को दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के साथ कर रहा था बॉर्डर पार करने की कोशिश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दलजीत रक्सौल के एक होटल में ही परिवार के साथ ठहरा हुआ था। उसकी योजना अपने परिवार के साथ निजी वाहन में सवार होकर नेपाल भागने की थी। हालांकि, नेपाल बॉर्डर पार करने से महज 200 मीटर पहले ही आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में दलजीत ने पुलिस को बताया कि वह देश छोड़कर नेपाल के रास्ते कनाडा भगाने के फिराक में था। दलजीत सिंह बल इस मामले में वॉन्टेड आरोपी है। लेकिन वह अब तक जांच एजेंसी को चकमा देकर फरार चल रहा था।


कितना बड़ा है पीएमसी बैंक घोटाला?
पीएमसी बैंक में हुए 4355 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला 2019 में सामने आया था। तब रिजर्व बैंक पीएमसी बैंक के बोर्ड को भंग कर दिया था। इसके अलावा उपभोक्ताओं के पैसे निकालने पर भी रोक लगा दी गई थी। इस घोटाले में बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आए थे। बताया जाता है कि अधिकारियों ने फर्जी लोन बांटकर बैंक को हजारों करोड़ का चूना लगा दिया था। इस मामले में दलजीत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed