फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   petrol, diesel prices rose to a high of 12 percent in last one month

चुपचाप ग्राहकों की जेब काट रहीं तेल कंपनियां, किसी को कानोंकान खबर तक नहीं

Wed, 16 Aug 2017 03:07 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 16 Aug 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
petrol, diesel prices rose to a high of 12 percent in last one month

क्या आप जानते हैं डेढ़ महीने में पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने से आपकी जेब पर कितना असर पड़ा है? नहीं, क्योंकि शायद आप ये भी नहीं जानते होंगे कि तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितना इजाफा कर दिया है? जी हां, तेल कंपनियां पिछले कुछ समय से चुपचाप ग्राहकों की जेब पर वार कर रही हैं और पेट्रोल डीजल के दाम पिछले डेढ़ महीने में पांच रुपये तक बढ़ा दिए हैं। खास बात ये है कि पहले जहां तेल के दाम दो-तीन रुपये बढ़ने पर हल्ला मच जाता था वहीं तेल कंपनियों के इस कारनामे पर किसी को कानो कान खबर नहीं हुई। 

विज्ञापन


पिछले एक महीने में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 12 फीसदी का इजाफा कर दिया है। केंद्र सरकार के रोज तेल कीमतों में बदलाव को हरी झंडी देने के निर्णय के बाद तेल कंपनियां चुपचाप कीमतों में वृद्िध करने में लगी हैं।

विज्ञापन


मोदी सरकार के इस कदम का न तो कोई विरोध कर रहा है, न ही इस पर किसी तरह की कोई चर्चा देखने या फिर सुनने को मिली है। तेल कंपनियों ने 16 जून से पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बदलने की घोषणा की थी। जिसके बाद से शुरुआती एकआध मौके को छोड़कर तेल की कीमतों में लगातार इजाफा ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, ऐसे हुआ 3.55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा

शुरुआत के दिनों में गिरे थे पेट्रोल-डीजल के दाम
16 जून से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बदलने की घोषणा की थी। शुरू के एक महीने तक पेट्रोल-डीजल के दामों में रोजाना कुछ पैसों की कमी होने लगी थी, जिससे ग्राहकों को फायदा हुआ। हालांकि पिछले एक महीने (15 जुलाई से 15 अगस्त) के बीच रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। 

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 15 अगस्त को 68 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए थे, जो कि 25 जून को 63.71 रुपये प्रति लीटर था। इस हिसाब से अकेले दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। 

वहीं अगर डीजल की बात करें तो दिल्ली में यह 25 जून को 53.61 रुपये प्रति लीटर था, जो कि बढ़कर के 15 अगस्त को 57.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इस हिसाब से इसमें करीब चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। 

ऐसे बढ़े पेट्रोल के दाम

petrol, diesel prices rose to a high of 12 percent in last one month
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
शहर 1 जुलाई 30 जुलाई 15 अगस्त
दिल्ली 63.09 65.00 68.08
मुंबई 66.14 68.24 70.86
कोलकाता 74.30 74.33 77.21
चेन्नई 65.46 67.51 70.53
लखनऊ 66.60 68.52 70.73
चंडीगढ़ 63.34 65.43 68.21
देहरादून 68.00 69.63 71.79
शिमला 64.09 64.26 68.75
जयपुर 65.86 66.13 70.66

शुरू के हफ्ते में गिरे थे दाम

petrol, diesel prices rose to a high of 12 percent in last one month

16 जून से तेल कंपनियों ने पूरे देश में पेट्रोल-डीजल का रोजाना प्राइस चेंज करने की घोषणा की थी। एक हफ्ते के भीतर पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी कमी हुई है। 16 जून से लेकर के 23 जून के बीच पेट्रोल की कीमतों में 2.68 रुपये प्रति लीटर की कमी हुई और डीजल की कीमतों में 2.09 रुपये की कमी आयी। 

ये रहा कमी का कारण
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का कारण अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के कारण हुआ है। अभी कच्चे तेल की कीमतें अपने 9 माह के सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं। इससे आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने की संभावना है।

अभी रुपये के मुकाबले डॉलर की कीमतें भी स्थिर हैं और इनमें ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। अगर रुपया और कमजोर नहीं होता है तो मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक कम हो सकते हैं। 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 23 जून को रुपए की मजबूत शुरुआत हुई, लेकिन शाम को यह कमजोरी के साथ बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.56 के स्तर पर खुला था, जो शाम को 8 पैसे गिरकर 64.51 पर बंद हुआ।

इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोर शुरुआत देखी गई और ये 13 पैसे गिरकर 64.63 के स्तर पर खुला था। बंद होते वक्त ये 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.55 पर बंद हुआ था।

डीजल के दामों में ऐसे हुआ इजाफा

petrol, diesel prices rose to a high of 12 percent in last one month
petrol pump
शहर 1 जुलाई 30 जुलाई 15 अगस्त
दिल्ली 53.33 55.31 57.30
मुंबई 55.62 58.05 59.95
कोलकाता 58.63 58.87 60.86
चेन्नई 56.13 58.32 60.32
लखनऊ 55.19 56.39 57.93
चंडीगढ़ 54.28 56.30 58.11
देहरादून 55.32 58.81 60.49
शिमला 64.09 64.26 57.49
जयपुर 57.39 59.55 61.30
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed