फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Petrol diesel prices hike again on 7 october 2018

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर इजाफा, जानिए दिल्ली-मुंबई में कितने बढ़े दाम

Sun, 07 Oct 2018 08:02 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Oct 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
Petrol diesel prices hike again on 7 october 2018
Oil prices hike

तेल की कीमतों में हर रोज का इजाफा फिर से शुरू हो गया है। रविवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल के दाम 29 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 73.53 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली के अलावा मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे और डीजल की कीमतों में 31 पैसे का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद अब मुंबई में पेट्रोल 87.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को एक दिन की राहत मिलने के बाद शनिवार को फिर से तेल के दाम बढ़ गए थे। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 18 पैसे और 29 पैसे का इजाफा हुआ था। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 18 पैसे और 70 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 4 अक्टूबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी, लेकिन अब एक बार फिर तेल के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। 

दरअसल, हर रोज तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी। शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी तेल की बढ़ती कीमतों के पीछे मौजूद अंतरराष्ट्रीय कारणों का जिक्र करते हुए कहा था कि तेल उत्पादक देशों ने अपने उत्पादन को सीमित कर दिया है और इसलिए मांग और आपूर्ति (डिमांड एवं सप्लाई) में अंतर पैदा हो गया है, जिससे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed