{"_id":"5bb037d3867a5511195aa2a4","slug":"petrol-diesel-prices-hike-again-on-30-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा, जानिए आज कितने बढ़े दाम","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा, जानिए आज कितने बढ़े दाम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Sep 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
Oil prices hike
तेल की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है। रविवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल के दाम 16 पैसे बढ़े हैं। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 74.79 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 9 पैसे और 17 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब मुंबई में पेट्रोल की कीमत 90.84 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 79.40 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 85.30 और 76.64 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं, चेन्नई में अब पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 86.80 और 79.08 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 18 पैसे और 21 पैसे का इजाफा हुआ था। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 83.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.63 रुपये प्रति लीटर बिका था।
बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ये सिलसिला 1 जनवरी से शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है। 1 जनवरी से अब तक दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 13 रुपये से ज्यादा, जबकि डीजल की कीमतों में 14 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।
1 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.97 रुपये प्रति लीटर थी, डीजल के दाम 59.70 रुपये प्रति लीटर थे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अभी और तेल की कीमतें बढ़ेंगी। इसका सीधा कारण है कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम अपने चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इसी कारण अभी भारत के लोगों को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से छुटकारा मिलने की संभावना कम है।
Petrol & Diesel prices in #Delhi are Rs 83.49 per litre (increase by Rs 0.09) & Rs 74.79 per litre (increase by Rs 0.16), respectively. Petrol & Diesel prices in #Mumbai are Rs 90.84 per litre (increase by Rs 0.09) & Rs 79.40 per litre (increase by Rs 0.17), respectively. pic.twitter.com/Ui1bs1ronH
— ANI (@ANI) September 30, 2018