फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Petrol diesel prices hike again on 16th september

तेल की कीमतें आज फिर बढ़ीं, मुंबई में पेट्रोल 90 के करीब, जानिए हर रोज क्यों बढ़ रहे हैं दाम

Sun, 16 Sep 2018 08:04 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
Petrol diesel prices hike again on 16th september
Oil prices hike

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है। रविवार को एक बार फिर तेल की कीमतें बढ़ गईं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़ी है। अब दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81.91 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं, जबकि डीजल 73.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहे हैं।  

विज्ञापन


वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, डीजल के दाम 19 पैसे बढ़े हैं। अब मुंबई में पेट्रोल की कीमत 89.29 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 78.26 रुपये प्रति लीटर हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 35 पैसे बढ़े थे, जबकि डीजल की कीमत में 24 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल के दाम 34 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे, जबकि डीजल के दाम में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बढ़ रहे हैं तेल के दाम 

तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर के मुकाबले रुपये का गिरना है। चूंकि रुपये में लगातार गिरावट आ रही है, इसकी वजह से तेल कंपनियां भी लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि तेल कंपनियों को कीमतों का भुगतान डॉलर में करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है। 

माना जा रहा है कि आने वाले समय में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और बढ़ने वाली हैं। हालांकि कर्नाटक चुनावों के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम बिलकुल नहीं बढ़े थे। इसलिए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान सरकार तेल की कीमतों पर लगाम लगा सकती है। हालांकि चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने पहले ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर वैट कम कर दिया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed