10 दिन में 1 रुपये प्रति लीटर कम हुए पेट्रोल के दाम, डीजल में भी गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को लगातार 10वें दिन भी राहत मिली। 8 जून को भी इनकी कीमतो में कमी हुई। पिछले 10 दिन में पेट्रोल एक रुपये सस्ता हो गया। डीजल के दामों में गिरावट आई है। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 21 पैसे और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल दिल्ली में बिक रहा है।
विभिन्न शहरों में नॉन-ब्रांडेड पेट्रोल की कीमत-
दिल्ली- 77.42
कोलकाता- 80.07
मुंबई- 85.24
चेन्नई- 80.37
विभिन्न शहरों में नॉन-ब्रांडेड डीजल की कीमत
दिल्ली- 68.58
कोलकाता- 71.13
मुंबई- 73.02
चेन्नई- 72.40
पेट्रोल डीजल की कीमतों में गुरुवार को भी कटौती देखी गई थी। इस दिन पेट्रोल की कीमत में जहां प्रति लीटर 9 पैसे की कटौती हुई वहीं डीजल में यह 7 पैसे प्रति लीटर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, सात जून को पेट्रोल के दाम गिर कर 77.63 रुपये प्रति लीटर पर आ गया जो कि एक दिन पहले के 77.72 रुपये के मुकाबले 9 पैसे कम है। इसी तरह डीजल की कीमत भी एक दिन पहले के 68.80 रुपये के मुकाबले गुरुवार को 7 पैसे प्रति लीटर घट कर 68.73 पैसे प्रति लीटर रहा।
बता दें कि बीते 30 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। उससे पहले कर्नाटक चुनाव के बाद 16 दिन में पेट्रोल में 3.80 रुपये और डीजल में 3.38 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। यदि पिछले दस दिनों का इंडेक्स देखा जाए तो दिल्ली में पेट्रोल 1 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। लेकिन जिस तेजी से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई गईं थीं, उसके मुकाबले कीमतों में गिरावट काफी कम है।