फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   petrol diesel prices can rise if these two gulf countries gone for a war

ये दो पड़ोसी देश युद्ध की कगार पर, 250 रुपये पहुंच सकती है पेट्रोल की कीमत

Thu, 16 Nov 2017 03:01 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 16 Nov 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
petrol diesel prices can rise if these two gulf countries gone for a war
petrol pump
दो पड़ोसी खाड़ी देशों के बीच युद्ध की संभावना बढ़ती जा रही है, जिसका असर भारत में पेट्रोल के दाम पर भी पड़ सकता है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से पहले से ही परेशान लोगों के लिए यह खबर उनकी जेब पर काफी असर डाल सकती है। अगर इन दोनों देशों में आने वाले दिनों में युद्ध होता है तो फिर पेट्रोल के दाम 250 रुपये प्रति लीटर और डीजल 150 रुपये तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन


इन देशों में बढ़ गई है टेंशन
खाड़ी देश ईरान और सऊदी अरब में इन दिनों टेंशन काफी बढ़ गई हैं। सऊदी अरब बार-बार ईरान पर हमला करने की धमकी दे रहा है। जहां सऊदी अरब में सुन्नी मुसलमानों का शासन है, वहीं ईरान में शिया मुसलमान हैं। दोनों ही देशों की एक-दूसरे से नहीं पटती है और फिलहाल वो झुकने को भी तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


1973 में कच्चा तेल हुआ था 55 डॉलर 
1973 में अरब-इजराइल के बीच युद्ध हुआ था, जिसके बाद तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक ने कच्चे तेल के दाम बढ़ा दिए थे। उस समय क्रूड 25 डॉलर प्रति बैरल था, जोकि बढ़कर 55.51 डॉलर प्रति बैरल हो गया था।   ओपेक देशों ने इजराइल समर्थक समझे जाने वाले देशों पर रोक लगा दी, जिनमें अमेरिका भी शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीन वजह से बढ़ सकती है भारत की मुश्किल

petrol diesel prices can rise if these two gulf countries gone for a war
petrol pump

भारत के लोगों के लिए आने वाले दिनों में तीन वजह से मुश्किल बढ़ सकती है। पहला कारण है कि भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है। इसमें 20 फीसदी हिस्सा साऊदी अरब से आता है।

दूसरा ओपेक देशों ने तेल का प्रोडक्शन काफी घटा दिया है, जिससे भारत को यूएस से तेल को इंपोर्ट करना पड़ रहा है। इससे कच्चा तेल 65 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सऊदी अरब और ईरान के बीच युद्ध होता है तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड (कच्चे तेल) के दाम में 500 फीसदी तक का उछाल आ सकता है। अगर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड के दाम 200 डॉलर प्रति बैरल हो जाते हैं तो भारत में पेट्रोल का भाव 250 रुपए प्रति लीटर हो सकता है।

तीसरा कारण है कि डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। इसके भी 70 रुपये के पार पहुंचने की आशंका है। 

80 रुपये के करीब है पेट्रोल की कीमत
फिलहाल देश में पेट्रोल 80 रुपये तो डीजल 70 रुपये के करीब चल रहा है।  पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की वजह से देश में काफी हंगामा अभी से हो रहा है। सरकार ने वैट भी घटाया लेकिन फिलहाल इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed