फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   petrol diesel price today: Petrol diesel prices hike, petrol diesel price 14th September

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, तीन दिनों में इतनी बढ़ गई कीमत

Fri, 14 Sep 2018 08:04 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel price today: Petrol diesel prices hike, petrol diesel price 14th September
petrol
पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे बढ़ाए गए हैं, जबकि डीजल में 22 पैसे बढ़े हैं। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 73.30 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 28 पैसे और 24 पैसे का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


दिल्ली में गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 73.08 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका। बुधवार को तेल की कीमतों नहीं बढ़ी थीं। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 80.87 रुपये प्रति लीटर बिका था, जबकि डीजल 72.97 रुपये प्रति लीटर था। 
विज्ञापन

 
मुंबई में शुक्रवार को बढ़ी हुई कीमतों के बाद पेट्रोल 88.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.82 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 88.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 77.58 रुपये प्रति लीटर थी। बुधवार को यहां पेट्रोल 88.26 रुपये प्रति लीटर बिका था, जबकि डीजल का दाम 77.47 रुपये प्रति लीटर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि आने वाले समय में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और बढ़ने वाली हैं। हालांकि कर्नाटक चुनावों के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम बिलकुल नहीं बढ़े थे। इसलिए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान सरकार तेल की कीमतों पर लगाम लगा सकती है। 


तेल की कीमतें बढ़ने के पीछे क्या कारण? 

तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर की मुकाबले रुपये का गिरना है। चूंकि रुपये में लगातार गिरावट आ रही है, इसकी वजह से तेल कंपनियां भी लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि तेल कंपनियों को कीमतों का भुगतान डॉलर में करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed