फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   you pay more money if buying products under no cost emi scheme

महंगा सौदा होता है नो कॉस्ट ईएमआई पर सामान लेना, आप चुकाते हैं ज्यादा पैसा

Sat, 20 Oct 2018 11:15 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
you pay more money if buying products under no cost emi scheme

फेस्टिव सीजन के शुरू होते ही ज्यादातर बड़े स्टोर और ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर दे रही हैं। यह ऑफर मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एसी खरीदने पर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि लोगों को इस तरह के ऑफर से एक ही फायदा होता है, वो यह कि लोगों को सामान खरीदने पर एकमुश्त पैसा नहीं देना पड़ता है। लेकिन इसका केवल एक यह फायदा बाकी सभी तरह के होने वाले नुकसान को छिपा देता है और लोगों को पता भी नहीं चलता। 
विज्ञापन


आप चुकाते हैं ज्यादा पैसा

अगर आपको लगता है कि नो कॉस्ट ईएमआई पर सामान खरीदना महंगा नहीं है, तो फिर यह गलत सोच है। नॉर्मल ईएमआई हो या फिर नो कॉस्ट ईएमआई आप हमेशा एमआरपी से ज्यादा पैसा चुकाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना क्रेडिट कार्ड खरीद सकते हैं सामान

अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है तो भी बैंक डेबिट कार्ड के जरिए नो कॉस्ट ईएमआई पर सामान खरीदने की सुविधा दे देते हैं। इस ईएमआई को आप 3 महीने से लेकर के 12 महीने के बीच चुका सकते हैं। 

16 से 24 फीसदी ब्याज

इस तरह की स्कीम पर आपको 16 से 24 फीसदी ब्याज देना होता है। बैंक आपसे पर्सनल लोन पर लगने वाले ब्याज दर को ही नो कॉस्ट ईएमआई में लिया जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक के सर्कुलर के अनुसार जीरो या फिर नो कॉस्ट ईएमआई का सिद्धांत ही नहीं है। बैंक व अन्य वित्तीय कंपनियां इसको केवल मार्केटिंग छलावा है, क्योंकि किसी को भी कुछ सस्ता नहीं मिलता है।

ईएमआई में जुड़ी होती है ब्याज दर

प्रत्येक ईएमआई में बैंक ब्याज भी जोड़कर चलते हैं। इसी आधार पर किश्त बनती है। मान लिजिए आपने 20 हजार का फोन लिया और उस पर कंपनी ने पांच हजार की छूट दे दी। अब आपने उसको एक साल के समयवधि के लिए ईएमआई पर लिया है।


अगर ब्याज न लिया जाए तो फिर हजार रुपये प्रति महीने की किश्त बनेगी। लेकिन ऐसा नहीं है। आपको यह फोन ब्याज मिलाकर 20 हजार रुपये से ज्यादा का ही पड़ेगा। इसलिए ऐसे छलावे में आने से पहले पूरी तरह से नो कॉस्ट ईएमआई की नियम व शर्ते पूरी तरह से पढ़ लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed