{"_id":"9b0a7837932aab8bdfa58fe2f6e7ac3c","slug":"vodafone-asked-for-14200-crore-rupees-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोडाफोन को 14,200 करोड़ रुपए चुकाने का नोटिस","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
वोडाफोन को 14,200 करोड़ रुपए चुकाने का नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने दूरसंचार क्षेत्र की ब्रिटिश कंपनी वोडाफोन को 14,200 करोड़ रुपये का कर चुकाने के लिए फिर से नोटिस भेजा है। इसके साथ ही कंपनी को आगाह किया गया है कि इसका भुगतान नहीं करने की स्थिति में उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
वोडाफोन ने आयकर विभाग के कदम पर सवाल उठाते हुए है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के वादे से तालमेल नहीं रखता।
आयकर विभाग ने बीते 4 फरवरी को वोडाफोन को नोटिस भेजकर 14200 करोड़ रुपये के कर का भुगतान करने को कहा है। यह नोटिस वर्ष 2007 में कंपनी द्वारा 11 अरब डॉलर में हचिसन के भारतीय कारोबार के अधिग्रहण के मामले में भेजा गया है।
विज्ञापन