{"_id":"598195b04f1c1b07378b4bf1","slug":"rbi-announces-cut-in-repo-rate-by-0-25-percentage-may-gives-you-saving-of-1-14-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI ने दिया सस्ते कर्ज का तोहफा, रेपो रेट में की 0.25 फीसदी की कटौती, घटेगी आपकी EMI","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
RBI ने दिया सस्ते कर्ज का तोहफा, रेपो रेट में की 0.25 फीसदी की कटौती, घटेगी आपकी EMI
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : WordPress
रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने तमाम लोगों को आज सस्ते होम, कार लोन का तोहफा दे दिया। पटेल ने दोपहर बाद रिजर्व बैंक की नई रेपो रेट दर का ऐलान करते हुए रेपो रेट में 0.25 बेसिस पाइंट की कमी कर दी है। थोक व खुदरा महंगाई दर में कमी के कारण आरबीआई पर रेपो रेट में कमी करने का दबाव बढ़ गया था। अब रेपो रेट 6.25 फीसदी से घटकर 6 फीसदी हो गया है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
होम लोन में आएगी इतने की कमी
अगर आपने 20 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लिया है तो फिर इसमें 1.14 लाख रुपये की कमी आएगी। फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी HSBC की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि महंगाई दर 4 फीसदी के सामान्य स्तर पर आ गई है।
विज्ञापन
0.25 फीसदी कमी पर इतना होगा होगा होम लोन
बुधवार को अगर आरबीआई होम लोन के रेट में 0.25 फीसदी की कमी करता है तो फिर 8.25 फीसदी की दर से 30 लाख रुपये के लोन पर केवल 3134873 रुपये देने होंगे। वहीं अभी 8.5 फीसदी की दर से होम लोन की ईएमआई पर 3248327 रुपये देने पड़ रहे हैं। इस हिसाब से पूरे लोन पर 1.14 लाख रुपये की सेविंग होगी।
विज्ञापन
वहीं एचडीएफसी बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट अभीक बरूआ का मानना है कि पटेल कम से कम 0.25 फीसदी की कटौती कर सकते हैं। बरूआ ने कहा कि उनका मानना है आरबीआई महंगाई दर में कमी को अनदेखा नहीं कर सकता है, जिससे उसको हर हाल में रेपो रेट में कटौती करनी होगी।