{"_id":"59813c714f1c1b02378b45f4","slug":"rbi-may-announce-cut-in-repo-rate-in-its-bi-monthly-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI से मिल सकती है खुशखबरी, आज हो सकता है सस्ते कर्ज का ऐलान","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
RBI से मिल सकती है खुशखबरी, आज हो सकता है सस्ते कर्ज का ऐलान
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 02 Aug 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल देश के तमाम लोगों को आज सस्ते होम, कार लोन का तोहफा दे सकते हैं। पटेल दोपहर बाद रिजर्व बैंक की नई रेपो रेट दर का ऐलान करेंगे। थोक व खुदरा महंगाई दर में कमी के कारण आरबीई पर रेपो रेट में कमी करने का दबाव बढ़ गया है।
मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक आरबीआई गवर्नर ब्याज दरों में आधा फीसदी तक की कटौती कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर 20 साल के लिए 30 लाख रुपये के होम लोन पर 2.28 लाख रुपये की कमी आ सकती है। फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी HSBC की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई दर 4 फीसदी के सामान्य स्तर पर आ गई है।
0.25 फीसदी कमी पर इतना होगा होगा होम लोन
बुधवार को अगर आरबीआई होम लोन के रेट में 0.25 फीसदी की कमी करता है तो फिर 8.25 फीसदी की दर से 30 लाख रुपये के लोन पर केवल 3134873 रुपये देने होंगे। वहीं अभी 8.5 फीसदी की दर से होम लोन की ईएमआई पर 3248327 रुपये देने पड़ रहे हैं। इस हिसाब से पूरे लोन पर 1.14 लाख रुपये की सेविंग होगी।
विज्ञापन
वहीं एचडीएफसी बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट अभीक बरूआ का मानना है कि पटेल कम से कम 0.25 फीसदी की कटौती कर सकते हैं। बरूआ ने कहा कि उनका मानना है आरबीआई महंगाई दर में कमी को अनदेखा नहीं कर सकता है, जिससे उसको हर हाल में रेपो रेट में कटौती करनी होगी।