फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   not bequest these difficulties are to face

वसीयत न होने पर झेलनी पड़ती हैं ये परेशानियां

Wed, 16 Jan 2013 05:35 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क Updated Wed, 16 Jan 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
not bequest these difficulties are to face

उत्तराधिकार के कानून सभी धर्मों के लिए हैं। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर देश में हिंदुओं के लिए हिंदू उत्तराधिकार कानून हैं तो मुस्लिम संप्रदाय में शिया और सुन्नियों के लिए अलग कानून हैं। ईसाई और पारसी के भी उत्तराधिकार कानून हैं। वसीयत के मामले में हर कोई अपना वसीयत लिख सकता है। सादे कागज पर लिखा गया वसीयत भी कानून की नजर में वैध होता है।

विज्ञापन


इच्छानुसार बंटवारा नहीं
वसीयत न होने पर व्यक्ति की इच्छानुसार संपत्ति का बंटवारा नहीं होता, बल्कि संपत्ति का कानूनी बंटवारा इंडियन सक्सेशन एक्ट, हिन्दू सक्सेशन एक्ट, मुस्लिम पर्सनल लॉ के प्रावधानों के तहत होता है।
विज्ञापन


लंबी कानूनी प्रक्रिया
वसीयत न होने पर उत्तराधिकारियों को लंबी कानूनी प्रक्रिया का पालन कर सक्सेशन सर्टिफिकेट लेना होता है, जिसमें छह महीने से एक साल तक का समय लग जाता है।

भारी-भरकम खर्चे
सक्सेशन सर्टिफिकेट हासिल करने में समय के साथ-साथ पैसा भी काफी खर्च करना पड़ता है, क्योंकि इसके लिए कुल संपत्ति के मूल्य के करीब 8 से 10 प्रतिशत तक की कोर्ट फीस और अन्य कई तरह के कानूनीखर्चे भी अदा करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में विवाद
वसीयत के जरिये संपत्ति का बंटवारा न किए जाने पर अकसर परिवार में जायदाद को लेकर विवाद खड़े हो जाती हैं और कई वर्षों तक चलने वाली मुकदमेबाजी के बाद ही संपत्ति के उत्तराधिकार का फैसला हो पाता है।

संपत्ति से वंचित
वसीयत न लिखे जाने का सबसे बड़ा नुकसान ऐसे मामलों में होता है, जब परिवार के सदस्यों को व्यक्ति की संपत्तियों की ठीक-ठीक जानकारी नहीं होती। ऐसे कुछ संपत्तियां तो उन्हें प्राप्त नहीं हो पातीं।

टैक्स प्लानिंग में दिक्कत
वसीयत न होने पर उत्तराधिकार की संपत्ति के बारे में स्थिति स्पष्ट न होने से वारिसों को टैक्स प्लानिंग में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते वारिस पर्याप्त टैक्स बचत नहीं कर पाते हैं, जबकि वसीयत के तहत वारिसों की टैक्स प्लानिंग सही ढंग से की जा सकती है।

‘उत्तराधिकार टैक्स’ की तैयारी
आने वाले बजट में सरकार कुछ नए तरह के टैक्स लगा सकती है। सरकार को पैसे की दरकार है और अब वह टैक्स बढ़ाने के उपाय सोच रही हैं। सरकार की इस कोशिशों के संदर्भ में उसे ‘उत्तराधिकार टैक्स’ लगाने का सुझाव मिला है। यानी, अगली पीढ़ी को संपत्ति ट्रांसफर करने पर टैक्स लगाया जाए।


पिछले दिनों वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के साथ बैठक में चुनिंदा अर्थशास्त्रियों ने उत्तराधिकार टैक्स लगाने का सुझाव दिया है। यानी, अगर किसी व्यक्ति को विरासत में पैसे या संपत्ति मिलती है, तो उस पर सरकार टैक्स लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed