फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   income tax department launches online tax calculator

सरकारी कैलकुलेटर से चुटकी में जानें कितना लगेगा टैक्स

Mon, 29 Jun 2015 04:14 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
income tax department launches online tax calculator

आयकर रिटर्न दाखिल करने से पहले अब आप आसानी से अपनी कर देनदारी की गणना कर सकते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 'ऑनलाइन टैक्स कैलकुलेटर' लॉन्च किया है ताकि करदाता अपने बकाया कर की गणना कर सकें।

विज्ञापन


सीबीडीटी के अधिकारियों के अनुसार, नया टैक्स कैलकुलेटर वित्त मंत्री द्वारा पिछले बजट में घोषित कर दरों के मामले में पूरी तरह अपडेटेड है और सीबीडीटी भी इसकी जांच कर चुका है। इस कैलकुलेटर का इस्तेमाल कोई भी व्यक्ति, कॉरपोरेट या इकाई अपनी कर देनदारी की गणना के लिए कर सकेगा।
विज्ञापन


हालांकि, आयकर विभाग ने कारदाताओं को सतर्क किया है कि कर की गणना के लिए वे पूरी तरह इसी कैलकुलेटर पर निर्भर न रहें क्योंकि आयकर रिटर्न के जटिल मामलों की जरूरतें अलग होती हैं और संभव है यह उसे पूरा न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 अगस्त है आखिरी तारीख

income tax department launches online tax calculator

आयकर विभाग ने डिस्क्लेमर में कहा है कि कैलकुलेटर सिर्फ सामान्य गणना के लिए है और यह सभी परिस्थितियों में सटीक कर गणना का दावा नहीं करता है। करदाताओं को सलाह दी गई है कि रिटर्न दाखिल करने के लिए वे विभिन्न नियमों और अधिनियमों के प्रावधानों के तहत उचित तरीके से कर देनदारी की गणना करें।

बीते सप्ताह सीबीडीटी ने आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए नये फॉर्म अधिसूचित किए थे। उल्लेखनीय है कि नए फॉर्म आने में विलंब होने के कारण आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि इस सीजन में 31 जुलाई से बढ़ा कर 31 अगस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed