फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   aadhaar number not must for epfo members

बिना आधार कार्ड भी मिलेगा ईपीएफओ योजनाओं का फायदा

Fri, 28 Jun 2013 07:42 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 28 Jun 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
aadhaar number not must for epfo members

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की योजनाओं का फायदा उठाने के लिए इसके सदस्यों को अब आधार कार्ड की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


ये योजनाएं प्रत्यक्ष लाभ या नकद हस्तांतरण योजना (डीबीटी) के तहत लागू की जाने वाली स्कीमों की सूची के दायरे से बाहर कर दी गई हैं।

संगठन के इस फैसले से इसके पांच करोड़ सदस्य प्रभावित होंगे। श्रम मंत्रालय द्वारा ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त को भेजे एक पत्र से यह जानकारी सामने आई है।

मंत्रालय के मुताबिक, ‘ईपीएफओ और ईएसआईसी के तहत आने वाली योजनाएं नकद हस्तांतरण योजना के तहत लागू की जाने वाली स्कीमों की सूची से बाहर कर दी गई हैं।’

मंत्रालय के इस फैसले के बाद ईपीएफओ के मुख्यालय ने भी संबंधित कार्यालयों को पत्र भेजकर क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा डीबीटी के तहत किए जाने वाले कार्यों की मासिक प्रगति रिपोर्ट सौंपने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


संगठन के एक अधिकारी के मुताबिक ईपीएफओ की योजनाएं डीबीटी से इसलिए बाहर कर दी गई हैं कि डीबीटी महज सब्सिडी और अनुदान को बांटने के लिए है जबकि पीएफ का पैसा सब्सिडी के तहत नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल जनवरी में ईपीएफओ ने अपने फील्ड स्टाफ से 1 मार्च, 2013 को या इसके बाद नए बने सदस्यों और 30 जून, 2013 तक सभी पुराने सदस्यों के आधार आंकडे़ एकत्र करने को कहा था।


बाद में फरवरी में जारी अपने नए निर्देश में ईपीएफओ ने आधार संख्या अनिवार्य करने का अपना फैसला स्थगित कर दिया था।

ईपीएफओ का मानना था कि आधार संख्या हासिल करने में काफी समय चला जाता है और वैसे भी आधार कार्ड से जुड़ी स्कीमें अभी केवल देश के 18 राज्यों में ही लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed