{"_id":"63bae0a4734b2807671bd1c6","slug":"paytm-bank-surinder-chawla-appointed-as-md-ceo-earlier-he-was-handling-this-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm Bank: एमडी, सीईओ पद पर सुरिंदर चावला की नियुक्ति, इससे पहले संभाल रहे थे यह जिम्मेदारी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Paytm Bank: एमडी, सीईओ पद पर सुरिंदर चावला की नियुक्ति, इससे पहले संभाल रहे थे यह जिम्मेदारी
Sun, 08 Jan 2023 08:56 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:56 PM IST
सार
पीपीबीएल ने अनुभवी बैंकर सुरिंदर चावला को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ नियुक्त किया है। केंद्रीय बैंक ने इस नियुक्ति को तीन साल की अवधि के लिए मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सुरिंदर चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुगतान बैंक पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने सुरिंदर चावला को अपना प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने रविवार को एक बयान के जरिए यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिलने के बाद यह नियुक्ति की गई है। हालांकि, आरबीआई ने पीपीबीएल पर नए ग्राहक जोड़ने पर लगाई पाबंदी को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक, पीपीबीएल ने अनुभवी बैंकर सुरिंदर चावला को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ नियुक्त किया है। केंद्रीय बैंक ने इस नियुक्ति को तीन साल की अवधि के लिए मंजूरी दी है। इससे पहले चावला आरबीएल बैंक में शाखा बैंकिंग के प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। पीबीबीएल के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा ने कंपनी में चावला का स्वागत किया।
विज्ञापन