फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Opening bell Sensex declines 121 points in early trade; Nifty dips

Opening bell: लगातार दूसरे गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार;  सेंसेक्स 121 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Tue, 08 Jul 2025 09:50 AM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 09:50 AM IST
सार

सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 9.61 अंक उछलकर 83,442.50 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.30 अंक बढ़कर 25,461.30 अंक पर आ गया था। आइए जानते हैं आज का हाल...।

विज्ञापन
Opening bell Sensex declines 121 points in early trade; Nifty dips
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : i stock

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 121.55 अंक गिरकर 83,320.95 पर और निफ्टी 37.15 अंक गिरकर 25,424.15 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था।  
विज्ञापन


बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.55 अंक की गिरावट के साथ 83,320.95 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 37.15 अंक फिसलकर 25,424.15 अंक पर रहा। दोनों बाजारों ने जल्द ही बढ़त हासिल कर ली और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 86.13 अंक की बढ़त के साथ 83,526.55 अंक पर और निफ्टी 19.75 अंक चढ़कर 25,481.05 अंक पर रहा। थोड़ी देर के बाद फिर से बाजार लाल निशान पर कारोबार करने लगा। 
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/07/08/whatsapp-image-2025-07-08-at-100955-am_686ca1cf57bc9.jpeg
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे। हालांकि टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक और ट्रेंट के शेयर नुकसान में रहे।


https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/07/08/whatsapp-image-2025-07-08-at-101022-am_686ca2066d129.jpeg

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/07/08/whatsapp-image-2025-07-08-at-101041-am_686ca21d58809.jpeg


एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बाजार में पैसे डाले थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 321.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 1,853.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed