{"_id":"5a0274204f1c1bf2538bb68b","slug":"one-year-of-demonetisation-digital-payments-cashless-transactions-grow-in-september","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का एक साल: लगातार बढ़ रहा कैशलेस ट्रांजेक्शन, इन ऐप्स से आप भी दूर करें कैश की दिक्कत","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
नोटबंदी का एक साल: लगातार बढ़ रहा कैशलेस ट्रांजेक्शन, इन ऐप्स से आप भी दूर करें कैश की दिक्कत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 08 Nov 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी को आज (8 नवंबर) एक साल पूरा हो गया। इस एक साल में काफी कुछ बदला है, लोग अब पहले के मुकाबले डिजिटल पेमेंट ज्यादा कर रहे हैं। इससे जुड़े आंकड़े बताते हैं कि डिजिटल पेमेंट धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है।
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में नोटबंदी के बाद एक साल में 200 करोड़ का कैशलेस लेनदेन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में डिजिटल पेमेंट का डाटा अगस्त के मुकाबले 13.5 प्रतिशत बढ़ा। अगस्त में यह 109.82 ट्रिलियन था जो सितंबर में 124.69 ट्रिलियन हो गया। आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट मार्च के महीने में हुई थी तब यह आंकड़ा 149.59 ट्रिलियन था।
विज्ञापन
किन-किन तरीकों से हो रही डिजिटल पेमेंट: आंकड़ों के मुताबिक, डिजिटल वॉलेट, क्विक रेस्पांस (QR code), एनएफसी टेलनोलॉजी, यूपीआई और आधार पे के जरिए पेमेंट की जा रही है। पेटीएम, फ्री चार्ज, मोबीक्विक, फोनपे, भीम, गूगल तेज, एसबीआई बड्डी, आईसीआईसी पॉकेट, एचडीएफसी पेजैप, ऑक्सीजन डिजिटल पेमेंट करने के ऐप हैं।

क्या है भविष्य?
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
भारत में डिजिटल पेमेंट एक विकल्प तो बन गया है लेकिन इसे मुख्यधारा में आने में अभी वक्त लगेगा। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले कुछ सालों तक तो डिजिटल और कैश दोनों तरीकों से पेमेंट होती रहेगी।
डिजिटल पेमेंट के विस्तार में स्मार्टफोन भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। आकड़ें बताते हैं कि डिजिटल पेमेंट करने वाले ऐप्स पहले से ज्यादा लोग डाउनलोड कर रहे हैं।
डिजिटल पेमेंट के विस्तार में स्मार्टफोन भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। आकड़ें बताते हैं कि डिजिटल पेमेंट करने वाले ऐप्स पहले से ज्यादा लोग डाउनलोड कर रहे हैं।