फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   one year of Demonetisation digital payments cashless transactions grow in September

नोटबंदी का एक साल: लगातार बढ़ रहा कैशलेस ट्रांजेक्शन, इन ऐप्स से आप भी दूर करें कैश की दिक्कत

Wed, 08 Nov 2017 08:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 08 Nov 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
one year of Demonetisation digital payments cashless transactions grow in September
प्रतीकात्मक फोटो
मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी को आज (8 नवंबर) एक साल पूरा हो गया। इस एक साल में काफी कुछ बदला है, लोग अब पहले के मुकाबले डिजिटल पेमेंट ज्यादा कर रहे हैं। इससे जुड़े आंकड़े बताते हैं कि डिजिटल पेमेंट धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है।
विज्ञापन


पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में नोटबंदी के बाद एक साल में 200 करोड़ का कैशलेस लेनदेन
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में डिजिटल पेमेंट का डाटा अगस्त के मुकाबले 13.5 प्रतिशत बढ़ा। अगस्त में यह 109.82 ट्रिलियन था जो सितंबर में 124.69 ट्रिलियन हो गया। आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट मार्च के महीने में हुई थी तब यह आंकड़ा 149.59 ट्रिलियन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन-किन तरीकों से हो रही डिजिटल पेमेंट: आंकड़ों के मुताबिक, डिजिटल वॉलेट, क्विक रेस्पांस (QR code), एनएफसी टेलनोलॉजी, यूपीआई और आधार पे के जरिए पेमेंट की जा रही है। पेटीएम, फ्री चार्ज, मोबीक्विक, फोनपे, भीम, गूगल तेज, एसबीआई बड्डी, आईसीआईसी पॉकेट, एचडीएफसी पेजैप, ऑक्सीजन डिजिटल पेमेंट करने के ऐप हैं।

क्या है भविष्य?

one year of Demonetisation digital payments cashless transactions grow in September
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भारत में डिजिटल पेमेंट एक विकल्प तो बन गया है लेकिन इसे मुख्यधारा में आने में अभी वक्त लगेगा। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले कुछ सालों तक तो डिजिटल और कैश दोनों तरीकों से पेमेंट होती रहेगी।

डिजिटल पेमेंट के विस्तार में स्मार्टफोन भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। आकड़ें बताते हैं कि डिजिटल पेमेंट करने वाले ऐप्स पहले से ज्यादा लोग डाउनलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed