{"_id":"58ba9d634f1c1b4042830ccb","slug":"ola-did-agreement-with-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला ने किया एमपी सरकार के साथ समझौता, 25 हजार लोगों को करेगी प्रशिक्षित","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
ओला ने किया एमपी सरकार के साथ समझौता, 25 हजार लोगों को करेगी प्रशिक्षित
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
Updated Sat, 04 Mar 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐप बेस्ड कैब सर्विस देने वाली कंपनी ओला ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत ओला, मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास मिशन और कौशल विकास निदेशालय (तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग) के साथ मिलकर के 25,000 लोगों को प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन
ओला ने कहा "सहमति पत्र पर अगले दो साल में कौशल विकास में 25,000 चालको को प्रशिक्षण दिया जाएगा," उनका कहना है कि अभी तो 25000 हैं लेकिन हमने 2020 तक 50 लाख को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन
ओला ने इसे पहली पहल का हिस्सा बताते हुए कहा की ओला राज्य के कौशल विकास विभाग के साथ मिलकर आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी और मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक बेहतर रोजगार का प्लेटफॉर्म सुनिश्चित भी करेगी। इनका कहना है ओला इस प्रशिक्षण में ड्राइवरों को बेहतर रूप से प्रशिक्षित करेंगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास मिशन के सीईओ संजीव सिंह ने कहा कि हमे "हमें विश्वास है कि ओला के साथ हमारी भागीदारी को प्रभावी ढंग से राज्य भर में हजारों पुरुषों और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ आर्थिक विकास की दिशा में तेजी आएगी"।
मध्य प्रदेश के बिजनेस हेड किरण ब्रह्मा ने कहा कि ओला के साथ यह साझेदारी एक अरब भारतीयों के लिए विकास का रास्ता बनने में साहयक होगी। यह प्रशिक्षण मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में शुरू किया जाएगा।
ओला ने एनएसडीसी और आरआईएसई के साथ भी ऐसी साझेदारी की है। इसके अलावा महाराष्ट्र सहित कई अन्य राज्य सरकारों के साथ भी इस समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं जिनमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और राजस्थान शामिल हैं।