फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   now ac restaurant have similar gst as non ac one, gst council to take decision by november

AC रेस्टोरेंट्स में खाना होगा सस्ता, GST में 6 प्रतिशत की कटौती करेगी सरकार

Wed, 18 Oct 2017 10:00 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 18 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
now ac restaurant have similar gst as non ac one, gst council to take decision by november
restaurant

अब एसी रेस्टोरेंट में खाना खाने पर आपको कम टैक्स देना पड़ेगा। जीएसटी काउंसिल एसी रेस्टोरेंट में लगने वाले टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर के 12 फीसदी करने जा रहा है। इस हिसाब से अब रेस्टोरेंट के खाने के बिल में सीधे-सीधे 6 फीसदी का लाभ लोगों को जल्द मिलने लगेगा। 

विज्ञापन


एसी और नॉन एसी रेस्टोरेंट में टैक्स लगेगा बराबर
नॉन-एसी और एसी रेस्टोरेंट के बीच टैक्स का अंतर खत्म हो जाएगा।रविवार को मंत्रियों के समूह में जीएसटी घटाने पर सहमति बनी थी। सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर राज्य एसी रेस्टोरेंट पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी करने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- रेस्टोरेंट ने लिया सर्विस चार्ज तो देना होगा टैक्स, पासवान ने दिया CBDT को प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रियों के समूह की एक और बैठक जल्द होगी। फाइव स्टार या इससे ऊंची कैटेगरी के होटल में 18 फीसदी जीएसटी जारी रह सकता है। इस पर नवंबर में जीएसटी काउंसिल की बैठक में अंतिम फैसला संभव है। 


नहीं मिलेगा इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा
नवंबर के बाद से एसी रेस्टोरेंट मालिकों को इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ भी नहीं मिलेगा। इसका नाम लेकर भी रेस्टोरेंट मालिक ग्राहकों की जेब लूट रहे थे। वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस सेगमेंट में ही सबसे ज्यादा बेनेफिट कस्टमर को नहीं मिल रहा है। 

रेस्टोरेंट में कम हो सकती है जीएसटी की दरें
केंद्र सरकार ने राज्यों के वित्तमंत्रियों का एक पैनल बनाया है जो रेस्टोरेंट में जीएसटी दरों के स्लैब को कम कर सकता है। अगर कोई व्यक्ति होटल में खाना खाने जाता है तो उसको रेस्टोरेंट के हिसाब से 12 से लेकर के 28 फीसदी तक जीएसटी देना पड़ रहा है। इनमें 28 फीसदी जीएसटी 5 स्टार होटल के रेस्टोरेंट पर लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed