फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Notes of Rs 2000 and Rs 500 will be circulated soon, PM Narendra Modi

2000 का नया नोट: डॉलर सी चमक, मंगलयान की झलक

Wed, 09 Nov 2016 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
Notes of Rs 2000 and Rs 500 will be circulated soon, PM Narendra Modi
2000 रुपये का नया नोट
प्रधानमंत्री मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में काले धन पर लगाम लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 500 और 1000 रुपये के प्रचलित नोट को बंद करने का एलान किया है। साथ ही पीएम मोदी ने 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी करने का भी ऐलान किया है। पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते सरकार इन बड़े नोटों को एक सीमा तक ही चलन में लाया जाएगा। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल और वित्त सचिव ने मीडिया के सामने नए नोटों को जारी किया। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने बताया कि ये नये नोट आज रात से ही जारी हो जाएंगे। 11 नवंबर को बैंक खुलने के बाद आप अपने पुराने नोटों को बैंक ले जाकर नए नोटों से बदल सकते हैं।
विज्ञापन


-इन नोटों का डिजाइन पुराने से काफी अलग होगा। 
-ये नए नोट '0AA 000000' सीरीज के साथ बाजार में आऐंगे।
-2000 रुपये के नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज के नोट कहलाएंगे। इनमें मंगलायन मिशन का बैकग्रांउड होगा। इसका बेस कलर मेजेंटा होगा और इनकी साइज होगी 66 मिमी गुणा 166 मिमी.
विज्ञापन
विज्ञापन


-500 रुपये के नए नोट का रंग, साइज, थीम और डिजाइन अलग होगा और इनमें सिक्यूरिटी फीचर्स होंगे। ये नोट 63 मिमी. गुणा 1500 मिमी. आकार के होंगे। इनका रंग स्टोन ग्रे होगा औैर इसमें दिल्ली के लाल किले की तस्वीर होगी।
-दोनों नोटों के डिजाइन नेत्रहीन उपभोक्ताओं के इस्तेमाल के मुफीद होंगे।

कुछ ऐसे दिखेगा 2000 का नया नोट-


2000 के नोट में मंगलयान और स्वच्छ भारत अभियान के लोगो को भी जगह मिली है।



500 रुपये का नया नोट ऐसा दिखेगा-



500 के नोट में स्वच्छ भारत अभियान के लोगो के साथ-साथ लाल किले को भी जगह मिली है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed