फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   notebandi hits cash of 11 millionaires, mukesh ambani still leads the top chart

नोटबंदीः देश में घटी अरबपतियों की संख्या, लेकिन मुकेश अंबानी अब भी सबसे अमीर

Tue, 07 Mar 2017 10:34 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Tue, 07 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
notebandi hits cash of 11 millionaires, mukesh ambani still leads the top chart
नोटबंदी के बाद देश में अरबपतियों की संख्या में काफी कमी आ गई है। हालांकि इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है और वो अब भी देश के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 26 अरब डॉलर है। मंगलवार को जारी एक रिसर्च में यह आंकड़ा सामने आया है।

11 अरबपतियों की संपदा में आई कमी

हुरन ग्लोबल रिच लिस्ट इंडिया के अध्ययन में कहा गया है कि भारत में 132 अरबपति हैं,जो कि नोटबंदी से पहले 143 के करीब थे।  इनकी कुल संपदा एक अरब डॉलर या इससे अधिक है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर भारत में अरबपतियों की कुल संपत्ति 392 अरब डॉलर आंकी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी के बाद हालांकि देश में अरबपतियों की संख्या में कमी आई है लेकिन उनकी कुल संपत्ति पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अरबपति हैं टॉप 10 लिस्ट में शामिल

notebandi hits cash of 11 millionaires, mukesh ambani still leads the top chart
सर्वे के मुताबिक 132 अरबपतियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। मुकेश अंबानी की संपदा 1 लाख 75 हजार 400 करोड़ (26 अरब डॉलर) आंकी गई है।

एसपी हिंदुजा और उनका  परिवार दूसरे स्थान पर हैं। 99 हजार करोड़ रुपये (14 अरब डॉलर) की संपत्ति के साथ दिलीप सांघवी तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि उनकी संपत्ति में 22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

अन्य लोगों में 12 अरब डॉलर की संपदा के साथ पल्लोनजी मिस्त्री चौथे, लक्ष्मी निवास मित्तल पांचवे (12 अरब डॉलर), शिव नादर छठे (12 अरब डॉलर), साइरस पूनावाला सातवें (11 अरब डॉलर), अजीम प्रेमजी आठवें (9.7 अरब डॉलर), उदय कोटक नौवें (7.2 अरब डॉलर) और डेविड रबेन और साइमन रबेन दसवें (6.7 अरब डॉलर) स्थान पर हैं।

मुंबई में हैं सबसे ज्यादा अरबपति

सर्वे के अनुसार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अरबपतियों का गढ़ है।  मुंबई में 42, दिल्ली में 21 और अहमदाबाद में 9 अरबपति हैं। महाराष्ट्र में कुल मिला कर 51 अरबपति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed