फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Note ban effect: Debit cards preferred over credit cards, account for 60% of card spend

नोटबंदी का असर- क्रेडिट कार्ड को पछाड़ डेबिट कार्ड बना लोगों की पसंद

Mon, 27 Mar 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Mon, 27 Mar 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
Note ban effect: Debit cards preferred over credit cards, account for 60% of card spend
Debit Card
नोटबंदी के बाद से देश में डेबिट कार्ड्स क्रेडिट कार्ड्स को पछाड़ते हुए डिजिटल पेमेंट के लिए लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। नोटबंदी से पहले अक्टूबर 2016 तक, देश में डेबिट कार्ड के इस्तेमाल कुल कार्ड इस्तेमाल का 42 फीसदी ही था। अब यह बढ़कर 60 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन


यह बदलाव सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ज्यादा देखने को मिला है। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब और सिंध बैक में कार्ड का प्रयोग 5 गुना तक बढ़ गया है। अक्टूबर के मुकाबले दिसंबर ने तिगुनी और जनवरी में दोगुनी कार्ड ट्रांसेक्शन देखने को मिलीं। पेमेंट कंपनियों के अनुसार ज्यादातर भुगतदान पेट्रोल पंप, ट्रेवलिंग और बिल भरने के लिए किया गया।
विज्ञापन


पिछले साल अक्टूबर नें सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों ने 61.7 करोड़ डेबिट कार्ड से 10,893 करोड़ रुपए की डिजिटल ट्रांसेक्शन की। प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने इस दौरान 12.25 करोड़ डेबिट कार्ड्स से 11,048 करोड़ी रुपए की डिजिटल पेमेंट की। नोटबंदी के बाद यह नजारा बदल गया। इस साल जनवर में सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक ने 29,339 करोड़ और निजी क्षेत्र के बैकों ने 19,664 करोड़ रुपए की डिजिटल ट्रांसेक्शन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी से पहले 100 डेबिट कार्ड्स में से सिर्फ 19 ट्रांसेक्शन प्रतिमाह ही दर्ज की जाती थीं। इसके बाद दिसंबर में यह आंकड़ा 54 ट्रांसेक्शन और जनवरी में 40 ट्रांसेक्शन तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed