फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Non-residents from 10 countries will soon be able to use UPI for fund transf

NPCI: इन 10 देशों के अप्रवासी जल्द ही मनी ट्रांसफर के लिए UPI का कर सकेंगे इस्तेमाल, एनपीसीआई ने दी मंजूरी

Wed, 11 Jan 2023 08:35 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 08:35 PM IST
सार

शुरुआत में यह सुविधा जिन दस देशों के लिए उपलब्ध होगी उनमें सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, ओमान, कतरक, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ब्रिटेन शामिल हैं।

विज्ञापन
Non-residents from 10 countries will soon be able to use UPI for fund transf
UPI

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने अमेरिका, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात समेत दस देशों के अप्रवासियों को एनआरई (नॉन रेसीडेंट एक्सटर्नल) या एनआरओ (नॉन रेसीडेंट ऑर्डिनरी) खातों से यूपीआई का इस्तेमाल करके धन के हस्तांतरण (डिजिटल रूप से) करने की अनुमति दी है। 

विज्ञापन


एनपीसीआई ने एक सर्कुलर में कहा कि उसे अप्रवासियों को यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) में लेन देन के लिए अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। 
विज्ञापन


एनपीसीआई ने मंगलवार को जारी सर्कुलर में कहा कि उसने यूपीआई प्रतिभागियों (पार्टिसिपिएंट्स) को 30 अप्रैल तक तंत्र स्थापित करने के लिए कहा है, जिसके तहत एनआरई/एनआरओ खातों वाले अप्रवासियों को अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके धन हस्तांतरण करने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में यह सुविधा जिन दस देशों के लिए उपलब्ध होगी उनमें सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, ओमान, कतरक, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ब्रिटेन शामिल हैं। वहीं एनआरआई और पीआईओ, एनआरई और एनआरओ खाते भारत से बाहर रहने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा रुपये में वास्तविक लेने के लिए खोले जा सकते हैं। 
 
यूपीआई प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाली एनपीसीआई ने कहा, शुरुआत में हम दस देशों के देश कोड वाले मोबाइल नंबरों से लेनदेन को सक्षण करेंगे और निकट भविष्य में अन्य देश कोडों के लिए विस्तार करेंगे। 


भारतीय भुगतान परिषद (पीसीआई) के अध्यक्ष विश्वास पटेल ने कहा, एनआरआई के भारत आने पर भुगतान/मनी ट्रांसफर सुविधा के रूप में होगा। सर्वत्र टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और प्रबंध निदेशक मंदार अगाशे ने कहा, सिम बाइंडिंग के कारण इन वर्षों में एनआरआई यूपीआई नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर सके, जो यूपीआई की एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सुविधा है, यह केवल भारतीय सिम कार्ड के लिए उपलब्ध थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed