फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   NGO Data: Government removed some data related to NGO from FCRA's website, reasoning - it is not necessary to be in public domain

NGO Data: सरकार ने FCRA की वेबसाइट से एनजीओ से जुड़े कुछ डेटा हटाए, तर्क- पब्लिक डोमेन में होना जरूरी नहीं

Wed, 13 Jul 2022 06:06 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 13 Jul 2022 06:06 PM IST
सार

आपको बता दें कि एफसीआरए के वेबसाइट का मेंटेनेंस गृह मंत्रालय के फॉरेन डिविजन की ओर से की जाती है। पहले इस साइट पर सभी लाइसेंसधारी एनजीओ की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती थी।

विज्ञापन
NGO Data: Government removed some data related to NGO from FCRA's website, reasoning - it is not necessary to be in public domain
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

देश के सैकड़ों रजिस्टर्ड एनजीओ के कुछ डेटा सरकार ने एफसीआरए (Foreign Contribution Regulation Act) की बेवसाइट से हटा दिए हैं। इस बेवसाइट का संचालन गृह मंत्रालय करती है। सरकार से जुड़े अफसरों ने इस बात की जानकारी दी है।   

विज्ञापन


हालांकि ऐसा क्यों किया गया है इस बारे में गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कोई भी खुलासा नहीं किया है, पर उन्होंने इतना कहा कि इन सूचनाओं का पब्लिक डोमेन में रखा जाना जरूरी नहीं था। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि एफसीआरए के वेबसाइट का मेंटेनेंस गृह मंत्रालय के फॉरेन डिविजन की ओर से की जाती है। पहले इस साइट पर सभी लाइसेंसधारी एनजीओ की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती थी। पहले इस साइट पर ऐसे सभी एनजीओ जिनको विदेशों से फंडिग लेने की स्वीकृति मिली हुई थी और जिनके लाइसेंस कैंसिल किए जा चुके हैं से जुड़ी सभी सूचनाएं उपलब्ध रहती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब साइट पर जो डाटा उपलब्ध हैं उनमें एनजीओ की कैटेगरी और एनजीओ के एनुअल रिटर्न से जुड़ी जानकारी को हटा दिया गया है। हालांकि, ऐसे सभी एनजीओ जिनके लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं उनके डेटा साइट पर पहले की तरह ही उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed