फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Nepal asks RBI to make legal notes bigger than 100 rupees

नेपाल ने 100 रुपये से बड़े भारतीय नोटों को वैध बनाने का रिजर्व बैंक से किया अनुरोध

Sun, 06 Jan 2019 07:27 PM IST
Trainee Trainee भाषा
भाषा Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 06 Jan 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Nepal asks RBI to make legal notes bigger than 100 rupees
indian currency

नेपाल ने भारतीय रिजर्व बैंक से चलन में डाले गए 100 रुपये से ऊंचे मूल्य के नए भारतीय नोट को इस पड़ोसी देश में भी लेन देन के लिए वैध मुद्रा बनाने का अनुरोध किया है। रविवार को मीडिया की खबरों में इसकी जानकारी दी गयी।

विज्ञापन


दी हिमालयन टाइम्स की खबर के अनुसार, नेपाल के केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक ने रिजर्व बैंक से 200 रुपये, 500 रुपये और 2000 रुपये के नए भारतीय नोटों को नेपाल में वैध मुद्रा बनाने की मांग की है। नेपाल राष्ट्र बैंक ने इसके लिए आरबीआई से विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम के तहत अधिसूचना जारी करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आरबीआइ ने भारत में 100 रुपये और इससे कम के नोटों के चलन को ही कानूनी रूप से स्वीकार्य बनाया है। आरबीआई यहां केवल इन्हीं नोटों को नेपाली रुपये में बदले की सुविधा देता है। नोटबंदी भारत में आठ नवंबर 2016 को 500 रुपये और एक हजार रुपये के पुराने नोट के बंद हो जाने से पहले रिजर्व बैंक ने एक फेमा अधिसूचना के जरिये नेपाली नागरिकों को 25 हजार रुपये मूल्य के बराबर भारतीय नोट रखने की छूट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद 200 रुपये, 500 रपुये और 2000 रुपये के नये नोट चलन में आये लेकिन रिजर्व बैंक ने इनके लिये फेमा अधिसूचना जारी नहीं की। इस कारण ये नोट नेपाल में वैध नहीं है। नेपाल राष्ट्र बैंक में विदेशी विनिमय प्रबंधन विभाग के प्रमुख ने कहा, ‘‘चूंकि भारतीय रिजर्व बैंक बड़े भारतीय नोटों को नेपाल में चलन की स्वीकृति नहीं दे रहा है, हमें नेपाल के लोगों के हित को बचाने के लिए उन पर प्रतिबंध लगाना पड़ा है।


उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि विभिन्न क्षेत्रों के लोगों विशेषकर बार-बार भारत जाने वाले लोगों से असुविधा की शिकायतें मिलने के बाद हमने रिजर्व बैंक से बड़े मूल्य के भारतीय नोटों को यहां वैध मुद्रा बनाने का अनुरोध किया है।’’ 
उन्होंने कहा कि इन नोटों का नेपाल में परिचालन पूरी तरह रिजर्व बैंक के ऊपर निर्भर करता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed