फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Narendra Modi diktat paying off: Infrastructure projects on a roll

मोदी सरकार के फरमान का दिखा असर, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के आए 'अच्छे दिन'

Thu, 11 May 2017 02:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 11 May 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi diktat paying off: Infrastructure projects on a roll
narendra modi - फोटो : narendra modi
इफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स की बात की जाए, तो जवनरी में 1201 प्रॉजेक्ट्स में से एक-तिहाई देरी चल रहे थे। इन प्रॉजेक्ट्स की कुल कीमत 16.9 खरब रुपये बताई जा रही है। मगर ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार सरकार की एक रिपोर्ट में इस आंकड़े में 43 फीसदी की कमी आई है। इसके अलावा इन प्रॉजेक्ट्स के अतिरिक्त खर्चों में भी भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन


1.5 अरब की कीमत वाले 329 प्रॉजेक्ट अपने शेड्यूल से पीछे चल रहे है, 293 में लागत अधिक है और 95 में दोनों ही हैं। 2014 में सरकार बनाते ही पीएम मोदी ने इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बड़े कदम बढ़ाए थे। हालांकि, कोयला, पावर, पेट्रोलियम, रेलवे और रोड के ज्यादातर प्रॉजेक्ट्स अपने शेड्यूल से पीछे चल रहे हैं। इसके पीछे वजह है कि इनके लिए पैसा, जमीन और प्रशासन से इजाजत जुचा पाना कठिन होता है।
विज्ञापन

'भारत को अब भी है 4.1 लाख करोड़ की जरूरत'

Narendra Modi diktat paying off: Infrastructure projects on a roll
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध कंसल्टेंसी फर्म प्राइसवॉटरकूपर्स इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी मनीष अग्रवाल ने कहा है कि सरकार ने चीजों को आसान किया है। सरकार की नियत साफ दिखाई पड़ रही है और इसका असर वास्तिकता पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा सरकार अपने ओर से निवेश बढ़ा रही है, ठप्प पड़ी योजनाओं को पूरा करने और नए परियोजनाओँ की घोषणा कर रही है। इसके अलावा सरकार का नॉन परफॉर्मिंग एसेट घटाने और निजी निवेश पर भी जोर है।

26 अप्रैल को हुई रिव्यू बैठक में मोदी सरकार ने संगठित अप्रोच की ओर इशारा किया था। वित्त मंत्री अरुण जेटली की मानें तो भारत को अगले 5 सालों में 4.1 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है, ताकि उसकी इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed