फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Mutual fund companies withdraw 17600 crore rupees from shares from july to august

म्यूचुअल फंड कंपनियों ने जुलाई-अगस्त में शेयरों से की 17,600 करोड़ रुपये की निकासी

Sun, 13 Sep 2020 11:49 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 13 Sep 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Mutual fund companies withdraw 17600 crore rupees from shares from july to august
mutual fund - फोटो : PTI

म्यूचुअल फंड कंपनियों ने जुलाई-अगस्त के दौरान शेयर बाजारों से 17,600 करोड़ रुपये की निकासी की है। इक्विटी आधारित योजनाओं में नकारात्मक प्रवाह की वजह से म्यूचुअल फंड ने यह निकासी की है। म्यूचुअल फंड कंपनियों ने शेयर बाजारों से ऐसे समय निकासी की है जब कोरोना वायरस की वजह से पैदा अड़चनों की वजह से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां सुस्त पड़ी हैं और शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन



भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार जनवरी-जून के दौरान म्यूचुअल फंड कंपनियों ने शेयरों में शुद्ध रूप से 39,755 करोड़ रुपये का निवेश किया था। सेबी के पास पंजीकृत पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा कंपनी ग्रीन पोर्टफोलियो के सह-संस्थापक दिवम शर्मा ने कहा कि म्यूचुअल फंड की ताजा निकासी की वजह पिछले दो माह के दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में कोष का नकारात्मक प्रवाह है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ निवेशक बाजारों में हालिया तेजी के बाद सतर्क हैं, वहीं अन्य ने अपनी पूंजी को सीधे शेयरों में लगाया है। इसका पता इस बात से चलता है कि पिछले कुछ माह के दौरान डीमैट खातों की संख्या में अच्छा-खासा उछाल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed