फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Multilingual internet needed to bring next 400 million Indians online: MeITY

योजना: 'बहुभाषी इंटरनेट' को मिलेगा बढ़ावा, 40 करोड़ भारतीय को ऑनलाइन लाने की तैयारी में सरकार

Sun, 05 Dec 2021 10:41 AM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 05 Dec 2021 10:41 AM IST
सार

चंद्रशेखर ने कहा कि नई शिक्षा नीति, आधुनिक भारत के इतिहास में शिक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ा सुधार है। नई शिक्षा नीति क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करती है। इसलिए सरकार की योजना 'बहुभाषी इंटरनेट' को बढ़ावा देने पर है।

विज्ञापन
Multilingual internet needed to bring next 400 million Indians online: MeITY
इंटरनेट केंद्र - फोटो : ani

विस्तार

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को 'बहुभाषी इंटरनेट' को बढ़ावा देने की सरकार की योजना का खुलासा किया। इसका मकसद अगले 40 करोड़ भारतीयों को ऑनलाइन लाना है। मंत्रालय इंटरनेट को बहुभाषी बनाने के रणनीतिक लक्ष्य को प्राप्त करने उद्योग जगत के नेताओं के साथ भागीदारी करेगा। इसके बाद इसे अंतिम रूप देगा। 

विज्ञापन


चंद्रशेखर ने कहा कि नई शिक्षा नीति, आधुनिक भारत के इतिहास में शिक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ा सुधार है। नई शिक्षा नीति क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करती है। इसलिए, यह अनिवार्य है कि डिजिटल समावेशन सुनिश्चित करने के लिए इंटरनेट के साथ-साथ प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म क्षेत्रीय भाषाओं का समर्थन करें।
विज्ञापन


वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव अजय प्रकाश साहनी ने कहा, 'इंटरनेट बड़ी संख्या में भारतीयों तक पहुंच गया है लेकिन फिर भी कई नागरिकों के लिए यह पहुंच योग्य नहीं है क्योंकि अधिकांश सामग्री अंग्रेजी में है। बहुभाषी इंटरनेट के माध्यम से हम 40 करोड़ अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को जोड़ सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मंत्रालय ने इसके लिए शनिवार को कार्यशाला आयोजित की। इसमें वर्कशॉप में Google (गूगल),  Microsoft (माइक्रोसॉफ्ट), Mozilla (मोजिला), Zoho Corporation, Rediff, XgenPlus, Rediff, XgenPlus, academia, industry bodies, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र और नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) जैसे उद्योग जगत के नेताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed