फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Mukesh ambani is the world fifth richest man in the world

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बने विश्व के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति

Wed, 22 Jul 2020 07:13 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 22 Jul 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Mukesh ambani is the world fifth richest man in the world
मुकेश अंबानी - फोटो : TWITTER

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी बुधवार को विश्व के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। रिलायंस के शेयर की कीमत आज 2010 रुपये को छू गई और इसी के साथ वह अपनी कुल संपदा 75 अरब डॉलर हो जाने से फोर्ब्स की 10 सबसे अमीरों की सूची में पांचवें नंबर पर आ गए।

विज्ञापन


मुकेश अंबानी की शुद्ध संपदा में आज 10 बड़े धनकुबेरों में सर्वाधिक 3.2 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी हुई। इस सूची में अंबानी की परिसंपत्तियां बारेन बफेट, लैरी ऐलीसन, एलन मस्क, स्टीव बालमेर और लैरी पैग से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

 
एक सप्ताह पहले भी अंबानी विश्व के पांच अमीरों में शामिल होने की राह पर थे किंतु 43वीं एजीएम के बाद रिलायंस के शेयर को लगे छह प्रतिशत के झटके से यह सफलता हाथ लगते लगते रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
फोर्ब्स के इस रियल टाइम इंडेक्स में आज मुकेश अंबानी से ऊपर पहले स्थान पर 185.8 अरब डॉलर के साथ जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। बिल गेट्स 113.1 अरब डॉलर के साथ दूसरे और बर्नार्ड अर्नोट परिवार 112 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मार्क जुकरबर्ग 89 अरब डॉलर परिसंपत्तियों के साथ चौथे नंबर पर हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed