फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   MTAR IPO Subscribed 2 Hundred Times on Friday, Trading At 85 percent Premium In Grey Market

दो सौ गुना सब्सक्राइब होने वाले आईपीओ में जुड़ा एमटीएआर का नाम, मिला रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन

Sat, 06 Mar 2021 08:33 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 06 Mar 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
MTAR IPO Subscribed 2 Hundred Times on Friday, Trading At 85 percent Premium In Grey Market
IPO - फोटो : pixabay

एमटीएआर का नाम दो सौ गुना सब्सक्राइब होने वाले आईपीओ में जुड़ गया है। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के 597 करोड़ रुपये के आईपीओ को इन्वेस्टर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। यह बीते पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा भरने और इस साल रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन वाला पहला आईपीओ था।

विज्ञापन


कंपनी का इश्यू बिडिंग के आखिरी दिन (शुक्रवार) को 200 गुना से ज्यादा रिकॉर्ड सब्सक्राइब हुआ। इससे पहले मिसेज बैक्टर्स का आईपीओ अंतिम दिन 197.95 गुना भरा था। 
विज्ञापन


ग्रे मार्केट में एमटीएआर टेक के शेयरों का प्राइस 85 प्रतिशत ऊपर चल रहा है। यानी इसमें लिस्टिंग के दिन निवेशकों (इन्वेस्टर्स) को अच्छी कमाई होने वाली है। हाल के आईपीओ की बात करें तो हेरांबा और रेल टेल ने भी निवेशकों की झोली भरी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एमटीएआर 72.6 लाख शेयर बेच रही है जबकि उसको 145.79 करोड़ शेयरों के लिए एप्लिकेशन प्राप्त हुए हैं। कंपनी को रिटेल इन्वेस्टर से 28.4 गुना और क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स से 165 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने लिए रिजर्व कोटे के मुकाबले 650.79 गुना शेयरों के लिए अप्लाई किया। कंपनी ने मंगलवार को एंकर इनवेस्टर्स से 179 करोड़ रुपये जुटाए।


एमटीएआर का इश्यू पहले दिन ही सब्सक्राइब हो गया था। कंपनी आईपीओ में 123.52 करोड़ रुपये के 21,48,149 के फ्रेश इक्विटी शेयर ऑफर कर रही है। इसमें उसके शेयर होल्डर भी 473 करोड़ रुपये के 82,24,270 इक्विटी शेयर बेच रहे हैं।

कंपनी के द्वारा इश्यू के लिए 574 से 575 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed